Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मात्र सात सालों में पार्टियों के चंदे में हुई 1024 प्रतिशत की वृद्धि, सबसे अधिक भाजपा को मिला चंदा

मात्र सात सालों में पार्टियों के चंदे में हुई 1024 प्रतिशत की वृद्धि, सबसे अधिक भाजपा को मिला चंदा

नई दिल्ली: कॉरपोरेट और व्यापारिक समूहों ने वित्त वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय दलों को 921.95 करोड़ रुपये का चंदा दिया, जिसमें से भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 720.407 करोड़ रुपये मिले है। चुनावी राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए काम कर रहे गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स (एडीआर) के विश्लेषण में बताया गया कि कॉरपोरेट समूहों द्वारा राष्ट्रीय दलों को दिए गए चंदे में वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के बीच 109 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह विश्लेषण राजनीतिक दलों द्वारा एक वित्त वर्ष में 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वालों के बारे में भारत निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण के आधार पर किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने 2019-20 में भाजपा और कांग्रेस को सबसे ज्यादा चंदा दिया। उसने एक साल में दोनों दलों को 38 बार कुल 247.75 करोड़ रुपये का चंदा दिया। वही भाजपा ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 216.75 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 31 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की। ‘बी जी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड’ ने 2019-20 में राकांपा को सबसे अधिक चंदा दिया।’’

रिपोर्ट में बताया गया कि 2012-13 से 2019-20 की अवधि के बीच, राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में 921.95 करोड़ रुपए का सर्वाधिक कॉरपोरेट चंदा मिला और उसके बाद 2018-19 में 881.26 करोड़ रुपए और 2014-15 में 573.18 करोड़ रुपये चंदा मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2012-13 और 2019-20 के बीच कॉरपोरेट और व्यावसायिक घरानों से राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में 1,024 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कॉरपोरेट/व्यावसायिक घरानों के योगदान को एडीआर ने 15 क्षेत्रों/श्रेणियों में विभाजित किया था। इनमें न्यास और कंपनियों के समूह, विनिर्माण, बिजली और तेल, खनन, निर्माण, निर्यात / आयात, और रियल एस्टेट एवं अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

Exit mobile version