Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
संयुक्त राष्ट्र संघ में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा,

संयुक्त राष्ट्र संघ में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, जानिये भारतीय प्रतिनिधि ने क्या दिया जवाब

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ में बार-बार अपमानित किये जाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को फटकारते हुए पूरे जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा करार दिया।

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की बौखलाहट

संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की बौखलाहट एक बार फिर सामने आई है। दरअसल हर मसले पर कश्मीर को बीच में लाने की आदत से बाज नहीं आ रहा है। जिस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा चल रही थी, पाकिस्तान के राजनयिक मुनीर अकरम ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से कश्मीर की तुलना कर दी। भारत ने यह तुलना स्वीकार नहीं की और पाकिस्तान को उसकी इस हरकत के लिए जमकर लताड़ा।

पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा

भारतीय राजनयिक कंबोज ने कहा कि बार-बार झूठ बोलने वाली मानसिकता धारण करने वाले देश हमेशा सहानुभूति लेने की कोशिश करते हैं लेकिन इससे कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान के बाद पाकिस्तान सामूहिक अवमानना का पात्र है। जम्मू और कश्मीर का पूरा क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहेगा। पाकिस्तानी प्रतिनिधि के मानने या न मानने से इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम पाकिस्तान से आतंकवाद को रोकने के लिए कहते हैं ताकि हमारे नागरिक अपने जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का आनंद ले सकें।

Exit mobile version