Site icon News1India

एमएनएस ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद शिवसेना भवन के बाहर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दे कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर हटाए जाएं नहीं तो वे मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। जिसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में कानून का राज चलेगा।

जानें क्या कहा था राज ठाकरे ने
राज ठाकरे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं। लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने कहा कि  मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम महाराष्ट्र में वही विकास चाहते हैं। अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब, हिंदुत्व की भी बात करूंगा। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
राज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के एलान के बाद मुंबई के घाटकोपर इलाके के अलावा नासिक में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाने की शुरुआत की। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version