Saturday, November 21, 2026 7:44 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » India Pakistan Attack Live: पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का ऐलान, भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु

India Pakistan Attack Live: पाकिस्तान ने किया युद्धविराम का ऐलान, भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शामिल हैं।

by Akhand Pratap Singh
10/05/2025
India Pakistan Attack

RELATED NEWS

No Content Available

India Pakistan Attack Live: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों देश युद्ध की कगार पर हैं। सीमा पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर बार-बार हमले की कोशिश की जिनका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया है। जम्मू-श्रीनगर से लेकर पठानकोट और पोखरण तक पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की कोशिशों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया है।

भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर ताजा अपडेट साझा किया। सेना ने बताया कि पाकिस्तान पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से लगातार हमले कर रहा है। ऐसी ही एक घटना में आज सुबह लगभग 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई हथियारबंद दुश्मन ड्रोन देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन ड्रोनों को नष्ट कर दिया।

🔴 India Pakistan Attack Live Update

हमने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया- व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान द्वारा ब्रह्मोस बेस को नुकसान पहुंचाने की खबर पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया है और भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। भारत ने किसी भी धार्मिक स्थल को क्षति नहीं पहुंचाई है जबकि पाकिस्तान के कई हवाई ठिकानों को नुकसान हुआ है।

युद्धविराम को लेकर भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है और इस संबंध में पाकिस्तान की ओर से पहल की गई थी। दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की जिसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान ने युद्धविराम का किया ऐलान

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने X अकाउंट पर घोषणा की कि उनका देश युद्धविराम के लिए सहमत है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की है। पाकिस्तान ने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”

भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार- ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी चर्चाओं के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों को समझदारी और उत्कृष्ट विवेक का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए दोनों देशों का आभार!”

CDS और सेना के साथ PM की बड़ी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख, और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शामिल हैं। इससे कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
India Pakistan Ceasefire

भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

Delhi

Delhi से लेकर दक्षिण भारत तक बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कुछ इलाकों में लू का खतरा

Gorakhpur

मोटापे का मजाक बना मौत का कारण! युवक ने दो पर चलाई गोली, गिरफ्तार

POPULAR POST

Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

November 18, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

November 17, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India