Site icon News1India

LOC पर फिर बढ़ा तनाव..11 घंटे की शांति के बाद पुंछ में फिर पाकिस्तानी गोलीबारी, सायरन से गूंजी घाटी

India Pakistan tension

India Pakistan tension: पुंछ में 11 घंटे की शांति के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर से गोलाबारी शुरू कर दी। जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, पूरी घाटी में सायरन बजने लगे। पाकिस्तानी सेना पुंछ के दिगवार और करमाडा सेक्टरों में भारी गोलीबारी कर रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं जिसमें पुंछ के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

इससे स्थानीय लोगों (India Pakistan tension) के घरों और वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। 8-9 मई 2025 की रात को हुई गोलीबारी में पुलिस लाइन पुंछ भी हमले की चपेट में आ गई। स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। हाल में ही एक सीसीटीवी फुटेज में पाकिस्तानी गोलीबारी के सबूत मिले हैं जो पुंछ के एक घर से मिली है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान ने भारतीय शहरों पर 300-400 ड्रोन दागे.. सेना ने नाकाम किया, प्रेस ब्रीफिंग में बोले विक्रम मिसरी

Exit mobile version