शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs PAK : ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने एशिपा कप में पाकिस्तान को रगड़ा, भारत ने जीत के साथ कायम रखा ‘दबदबा’

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर प्रचंड जीत दर्ज की। कुलदीप यादव ने लिए तीन विकेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धुआंधार पारी।

by Vinod
सितम्बर 15, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में पहली बार मैदान में आमने-सामने आई। महामुकाबले में पाक कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कुलदीप यादव ने कनपुरिया स्ट्राइल में पाक बल्लेबाजों को हौंका। गुजराती बापू अक्षर पटेल भी चमके और पाकिस्तान को महज 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 127 रन पर रोक दिया। जवाब में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर प्रचंड जीत दर्ज की।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महाबुकबाला दुबई में खेला गया। पाक कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहला ओवर हार्दिक ने डाला और पाकिस्तान के ओपनर को शून्य में आउट कर सनसनी मचा दी। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह की यार्कर ने जादू बिखेरा और पाके दूसरे बल्लेबाज को आउट कर भारत की जीत की बुनियाद रखी। इसके बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी पर पाक के बल्लेबाजों को नागिन डांस करवाया। पाक बल्लेबाज एक-एक रन को तरसे और 20 ओवर में 127 रन ही बना सके।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

जून 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

जून 15, 2026

जीत के लिए मिले 128 रन के टारगेट को हासिल करने के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतरे। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रनों की धुआधार पारी खेलकर पाक के सपनों पर पानी फेर दिया। तिलक वर्मा भी चमके और सूर्यकुमार यादव के साथ शानदार साझेदारी की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया।

पाकिस्तान टीम की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी बेअसर साबित हुई। 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन और जसप्रीत बुमराह व अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट झटके। भारत के तीनों स्पिनरों ने जबरदस्त बॉलिंग की। पाक बल्लेबाज भारत की फिरकी को समझ नहीं पाए। कुलदीप यादव एक वक्त हैट्रिक पर थे। कुलदीप ने चौथी गेंद जबरदस्त तरीके से डाली। पाक बल्लेबाज उस गेंद पर बाल-बाल बचे।

भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी निराश नहीं किया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को एक बार फिर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही अपने विकेट गंवा बैठे। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक ने 31 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। तिलक 31 रन बनाकर आउट हुए। फिर शिवम दुबे और सूर्यकुमार ने मिलकर भारत के लिए जीत की औपचारिकता पूरी की।

भारत के लिए सूर्यकुमार 47 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट सैम अयूब को मिले। भारत ने इसके साथ ही सुपर चार चरण के लिए दावा मजबूत कर लिया है। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाक क्रिकेटर्स से हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम पाक से दूरी बनाकर रखी। इतना ही नहीं मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपने ड्रेसिंगरूम का दरवाजा तक बंद कर लिया।

Tags: Asia Cup 2025Asia Cup India vs PakistanCricket NewsIndia's victory in Asia Cupsuryakumar yadav
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
जून 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

Return Challenge टीम से बाहर होने के बाद बल्ले से गरजे सूर्यकुमार, शानदार पारी खेल वापसी का ठोका मजबूत दावा

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Suryakumar Yadav Comeback Challenge: भारतीय क्रिकेट में 6 जून को एक बड़े बदलाव का ऐलान किया गया। टीम इंडिया के...

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

Captaincy Debate: टी20 खिताब जिताने वाले कप्तान पर उठे सवाल, मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं की सोच को बताया साफ

by Kirtika Tyagi
जून 6, 2026

Suryakumar Yadav Captaincy Debate: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सूर्यकुमार यादव को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स में...

Next Post
टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

टीम इंडिया का ‘बदलापुर’, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से नहीं मिलाए हाथ और जीत के बाद बंद किया ड्रेसिंगरूम का गेट

UP Weather Update 2025

Weather update:दिल्ली में कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist