बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट, सौरभ गांगुली ने बता दिया किस शख्स के चलते हारा भरत

IND vs SA 1st Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीत हासिल की।

by Vinod
नवम्बर 16, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 30 रनों से जीत हासिल की। स्पिन पिच पर टीम ंइंडिया के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। साउथ अफ्रीका के फिरकी बॉलर्स ने पंत एंड कंपनी को जमकर नचाया। अंत में भारतीय टीम महज 93 रनों पर ही सिमट गई। अफ्रीका के लिए स्पिनर हार्मर ने इस मुकाबले में कुल 8 विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के चलते दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 30 रनों की लीड। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए। रवींद्र जडेजा और बुमराह ने अफ्रीका को 153 रन पर ऑलआउट कर दिया।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला। भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए जो 31 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने केशव महाराज पर लगातार चौके-छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश भी की, लेकिन खराब शॉट खेलकर वह पवेलियन लौट गए और फिर केशव ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी ढेर कर दी।

भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 18, ध्रुव जुरेल ने 13, ऋषभ पंत ने 2, केएल राहुल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, एडेन मार्करम को एक विकेट मिला। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं करने उतरे। वह चोट लगने के चलते पहली पारी में रिटायरहर्ड हो गए थे। इसके बाद गिल मैदान पर नहीं उतरे।

भारत की हार के बाद पिच पर सवाल उठने लगे। पूर्व क्रिकेटर्स ने पिच को टेस्ट लायक नहीं बताया। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच को लेकर सीधे तौर पर कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर जैसे लोगों को दोषी ठहराया है। गांगुली ने बताया कि पिच भारतीय टीम प्रबंधन की इच्छा के अनुसार तैयार की गई थी। गांगुली ने कहा, यह पिच वैसी ही है जैसी भारतीय टीम चाहती थी। जब आप चार दिनों तक पिच पर पानी नहीं डालते हैं तो यही होता है। क्यूरेटर सुजान मुखर्जी को दोष नहीं दिया जा सकता।

बता दें, 22 गज की पिच पर असमान टर्न और असमान उछाल मिल रहा था, जिससे पहले दिन से ही बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी क्योंकि पहले दो दिनों में 27 विकेट गिर चुके थे। कुछ ऐसा ही हाल चौथी पार में भी देखने को मिला। भारत 93 रन ही बना सका। ईडन गार्डन्स की पिच की हरभजन सिंह और माइकल वॉन जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की और इसे टेस्ट क्रिकेट का मज़ाक कहा। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी पिच पर सवाल खड़े किए। ऐसे में जिस तरह से सौरभ गांगुली की तरफ से बयान दिया गया है, उससे टीम इंडिया के प्रबंधकों पर उंगली उठनी भी शुरू हो गई है।

 

Tags: Cricket NewsGautam GambhirIndia lost Kolkata TestIndia South Africa Test SeriesIndia vs South AfricaSourav Ganguly
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post
UP Police

यूपी में 34 पीपीएस अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, नए जिलों में मिली अहम तैनाती

Lalu Family: राजनीतिक हार और परिवार…दोनों नहीं बचा पा रहे लालू

Lalu Family: राजनीतिक हार और परिवार...दोनों नहीं बचा पा रहे लालू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist