मजबूत, लचीले और टिकाऊ… किन चीजों से बनते हैं भारतीय नोट, इस्तेमाल होती है विशेष स्याही

भारतीय नोट 100% कपास से बने होते कागज पर छापे जाते हैं, जिससे ये मजबूत, लचीले और टिकाऊ होते हैं। इन पर इस्तेमाल की गई स्याही बहुत ख़ास होती है और इनकी डिज़ाइन इन्हें नकली नोटों से अलग पहचानने में मदद करती है।

Indian Currency: हम कितने भी डिजिटल क्यों ना हो जाए लेकिन आज भी छोटी छोटी जरूरतों के लिए अक्सर दुकानों पर हम नकद का इस्तेमाल ही करते हैं, चाहे वह 10, 20, 50, 100 या 500 रुपये का हो। हालांकि डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ रहा है, फिर भी नकद रखना जरूरी होता है, खासकर इमर्जेंसी में। नोटों के बारे में एक बात शायद आपने कभी नहीं सोची होगी, वह यह कि ये आसानी से क्यों नहीं फटते या खराब होते। सामान्य कागज के मुकाबले भारतीय करेंसी नोट अलग होते हैं। किस वजह है कि ये नोट इतने मजबूत होते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैसे बनती है भारतीय करेंसी

ये नोट साधारण कागज से नहीं बने होते। ये 100% कपास से बने होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर इसका जिक्र है। कपास से बने होने के कारण ये नोट सामान्य कागज की तुलना में बहुत मजबूत और टिकाऊ होते हैं। अगर ये नोट सादे कागज से बनते तो जल्दी फट सकते थे या ज्यादा समय तक नहीं चलते। इसीलिए कपास की फाइबर इन नोटों को मजबूत बनाती है

ये भी पढ़ें:Yamuna Expressway : कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने उठाया सख्त कदम, जानिए क्या है रफ्तार सीमा?

नोटों को मजबूत बनाने वाली चीजें

अगर आप ध्यान से देखें, तो ये नोट साधारण कागज से कहीं ज्यादा मजबूत होते हैं। नोटों को मुड़े या गीले होने के बाद भी चलते हैं इसकी वजह है इनमे कपास का उपयोग इस वजह से ये नोट काफी समय तक चलते हैं और अपनी मजबूती बनाए रखते हैं।

विशेष स्याही और डिज़ाइन

इन नोटों की खासियत सिर्फ कपास तक ही सीमित नहीं है। इन पर जो स्याही इस्तेमाल होती है, वह बहुत खास होती है, जिससे नकल करना मुश्किल होता है। इस स्याही और डिज़ाइन के कारण लोग आसानी से असली और नकली नोटों में फर्क पहचान सकते हैं।

Exit mobile version