Site icon News1India

भारतीय नौसेना बनेगी और ताकतवर, 44,000 करोड़ की लागत से 12 MCMV की खरीद को मंजूरी

Indian Navy

Indian Navy : भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी माइन काउंटरमेजर वेसल्स (MCMV) के रूप में एक शक्तिशाली सामरिक हथियार हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। रक्षा मंत्रालय 44,000 करोड़ रुपये की लागत से 12 ऐसे अत्याधुनिक जहाजों के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है, जो समुद्र की गहराइयों में छिपी दुश्मन की बारूदी सुरंगों को खोजने और नष्ट करने में सक्षम होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

MCMV क्या है और क्यों है महत्वपूर्ण?

माइन काउंटरमेजर वेसल (MCMV) एक विशेष प्रकार का नौसैनिक जहाज है, जिसे समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारत के पास नहीं है कोई सक्रिय MCMV

वर्तमान में भारतीय नौसेना के पास एक भी सक्रिय माइनस्वीपर जहाज नहीं है। पुराने माइनस्वीपर कई वर्षों पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में यह परियोजना न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य हो गई है।

चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नौसैनिक ताकत भारत के लिए लगातार चुनौती पेश कर रही है। चीन अपने नौसैनिक प्रभाव का विस्तार कर रहा है, जबकि पाकिस्तान भी आधुनिक पनडुब्बियों और युद्धपोतों की संख्या बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में MCMV जैसे जहाज भारत की तटरेखा, बंदरगाहों और समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। यह परियोजना नई नहीं है। इसका विचार 2005 में सामने आया था, लेकिन तकनीकी और लागत संबंधी विवादों के कारण 2017-18 में इसे रद्द कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। हालांकि, पहले MCMV की डिलीवरी में 7 से 8 साल का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें : सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52…

हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया, जिससे भारत की समुद्री ताकत और किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी स्पष्ट हुई। वर्तमान में भारत में 60 युद्धपोत निर्माणाधीन हैं, और 31 अन्य के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। MCMV परियोजना भारत की सामरिक आत्मनिर्भरता और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ये छोटे लेकिन अत्यंत प्रभावशाली जहाज दुश्मन की हर साजिश को समुद्र की

Exit mobile version