Site icon News1India

Canada पर भारत का अब तक का सबसे कड़ा रुख, कनाडाई नागरिकों की एंट्री पर रोक

कनाडा PHOTO

नई दिल्ली। कनाडा में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से दोनों देशों के रिश्ते काफी तल्ख होते जा रहे हैं. दरअसल निज्जर की हत्या के पीछे कनाडा ने भारत की एजेंसियों पर आरोप लगाया है. हाल में भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन हुआ था, जिसमें कनाडाई पीएम ट्रूडो द्वारा इस पर मुद्दा उठाने की कोशिश की गई थी.

अनिश्चित काल के लिए वीजा सेवा बंद

कनाडा और भारत के रिश्ते दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं. अब तक दोनों देशों ने एक-दूसरे के डिप्लोमेट्स को निलंबित किया था. लेकिन भारत अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लेते हुए कनाडाई नागरिकों की एंट्री पर रोक लगा दिया है. दरअसल नई दिल्ली ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिलाओं को मिलने वाला हक क्या जाती देखकर दिया जाएगा?

कनाडाई वेबसाइट पर डाला ये मैसेज

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कनाडा में वीजा आवेदन केंद्र चलाने वाली बीएलएस अंतर्राष्ट्रीय कनाडाई वेबसाइट पर एक मैसेज डाला है, जिसमें परिचालन कारणों की वजह से 21 सितबंर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित करने की बात कही गई है.

यहां से हुई थी मामले की शुरुआत

बता दें कि ये पूरा मामला साल 2022 में पंजाब के भारसिंहपुर गांव में एक हिंदू पुजारी की हत्या से शुरु हुआ था. इस हत्या की साजिश का आरोप खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर लगाते हुए एनआईए ने उसपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. जल्द ही वो गिरफ्तार हो सकता था.

Exit mobile version