Site icon News1India

IndiGo Chaos: इंडिगो में मची अफरा-तफरी क्या अब आ गई काबू में किसने एयरलाइन को दिए सख्त निर्देश, फंसे यात्रियों को तुरंत राहत मिले

IndiGo flights chaos control update

Indigo flight Chaos: कई दिनों से जारी भारी अव्यवस्था और बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही हैं। लगातार बढ़ती शिकायतों और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रविवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में एयरपोर्ट ऑपरेटरों, एयरलाइन डायरेक्टर्स और एविएशन क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए।

मंत्री ने बैठक में साफ निर्देश दिया कि जो यात्री अभी भी एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, उन्हें तुरंत भोजन, पानी, बैठने की जगह और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में यात्रियों को परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।

इसके साथ ही मंत्री ने इंडिगो एयरलाइन को यह सख्त हिदायत दी कि हर कैंसिल या देरी वाली फ्लाइट की जानकारी यात्रियों को पहले से संदेश या फोन कॉल के जरिए दी जाए। अचानक सूचना मिलने या बिना जानकारी के फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की समस्या लगातार बढ़ रही थी, जिसे रोकने पर जोर दिया गया।

कैंसिल फ्लाइट का रिफंड करने का आदेश

नागरिक उड्डयन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन फ्लाइटों में लंबी देरी हुई है या जिन्हें रद्द कर दिया गया है, उन सभी का रिफंड आज रात 8 बजे तक प्रोसेस कर दिया जाए। इससे यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी और एयरलाइन पर भरोसा भी बहाल होगा।

एविएशन नेटवर्क सामान्य होने की ओर

बैठक के बाद मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि देश का एविएशन नेटवर्क अब स्थिरता की ओर बढ़ रहा है। इंडिगो ने भी अपने संचालन में सुधार शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि सब कुछ पूरी तरह से व्यवस्थित होने तक सुधार का काम लगातार चलता रहेगा।

अव्यवस्था से जूझ रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत

लगातार रद्द हो रहीं उड़ानों, लंबी कतारों और फंसे हुए हजारों यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने पहली बार इतनी सक्रियता दिखाई है। उम्मीद है कि नई दिशा-निर्देशों के बाद इंडिगो सहित सभी एयरलाइंस भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए अधिक सतर्क रहेंगी।

Exit mobile version