Thursday, February 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

इंदौर एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निलंबित किया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 17, 2025
in राष्ट्रीय
Indore Road Accident 2025
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indore Accident update: एयरपोर्ट रोड पर सोमवार (15 सितंबर) देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर मौजूद कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदय विदारक है और इस पीड़ा से वे स्वयं रातभर परेशान रहे। मुख्यमंत्री ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार हरसंभव मदद करेगी।

RELATED POSTS

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

February 6, 2026
Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

February 6, 2026

सीएम ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी ताकि किसी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े।

जिम्मेदार अफसरों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (यातायात) अरविंद तिवारी को पद से हटा दिया गया। वहीं एसीपी सुरेश सिंह, एएसआई प्रेम सिंह, सूबेदार चंद्रेश मरावी और इंस्पेक्टर दीपक यादव को निलंबित कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चार कांस्टेबलों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबन की सजा मिली।

बहादुरी दिखाने वालों को सम्मान

सीएम ने हादसे के दौरान इंसानियत और बहादुरी दिखाने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कांस्टेबल पंकज यादव और ऑटो चालक अनिल कोठारी का जिक्र किया, जिन्होंने मौके पर घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। सरकार ने दोनों को सम्मानित और पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

हादसे का खौफनाक मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक बेकाबू होकर सड़क पर आया और करीब सात वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। कई गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। हालांकि दमकल की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। हादसे के पीछे चालक की लापरवाही या अन्य कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।

Tags: indore newsROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Nepal Wedding Bus Accident:नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले...

Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Drunk driving car crash in Etah:नशे में धुत कार सवारों की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई।...

Balrampur school bus accident

Road Accident: खुशियां बदली मातम में ,सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी, 10 की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

School Bus Tragedy:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो...

Hajipur Mahnar Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

Bihar Accident News:शनिवार सुबह करीब चार बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Next Post
Aligarh

भैंस चोरी के शक में भीड़ की पिटाई से अधेड़ की मौत, भागते वक्त बिजली के पोल से टकराया

E-Challan Cancellation, UP Transport Department, E-Challan Disposal, Old Challan Waiver, Vehicle Challan Relief, Court Pending Challan, Non-Tax Challan, Digital E-Challan Disposal, Uttar Pradesh RTO, Driver Relief Scheme, E-Challan Helpline 149

E-Challan कटने वाले ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist