महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों पर चढ़ी कर्नाटक एक्सप्रेस

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित परांडा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के चलते कई यात्रियों ने घबराकर ट्रेन से छलांग लगा दी।

Jalgaon Train Accident

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव स्थित परांडा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के चलते कई यात्रियों ने घबराकर ट्रेन से छलांग लगा दी। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जलगांव से करीब 20 किलोमीटर दूर, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण कुछ यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी जान चली गई।

जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 8 यात्री कूदे और हादसे का शिकार हो गए। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई की ओर जा रही थी।

हादसे में 11 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस (Jalgaon Train Accident) को उस समय रोका गया था, जब B4 बोगी के पहियों से धुआं निकलता देखा गया। इसी दौरान यह अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है जिसके कारण ट्रेन को रोका गया है। घबराहट में कई लोग ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आ गए। उसी समय मनमाड से भुसावल की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजरी और इन यात्रियों को कुचल दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला संभव! उत्तर प्रदेश में भी लागू हो सकता है UCC

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक एक्सप्रेस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को तुरंत और पर्याप्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकलते देख यात्रियों में आग लगने की आशंका फैल गई। घबराहट में यात्री जल्दबाजी में पटरियों पर कूद गए और इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।

Exit mobile version