Site icon News1India

Jhansi Fire Incident : अग्निकांड का दुखद मंजर, 36 की उम्र में बने मां-बाप, अब बच्चे और मां दोनों की हुई मौत

Jhansi Fire Incident

Jhansi Fire Incident : झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में हर रोज एक नई कहानी सामने आ रही है। यहां लोकल 18 को एक ऐसा व्यक्ति मिला जिसका पूरा परिवार ही बिखर गया है। गरौठा के रहने वाले कृपाराम का बच्चा अग्निकांड में गायब हो गया था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी भी मेडिकल कॉलेज से ही लापता हो गई थी. शांति देवी नाम की महिला बच्चे को जन्म देने के बाद अचानक गायब हो गई थी।

बड़े अरमान हैं बच्चे के लिए 

कृपाराम ने लोकल 18  को बताया कि उसका बच्चा अभी तक नहीं मिला है. बच्चों की तलाश में वह दर-दर भटक रहा है. 14 नवंबर को उसकी मां भी गायब हो गई थी। कृपाराम ने कहा, ‘मेरी शादी 36 साल की उम्र में हुई थी. यह मेरा पहला बच्चा है. बड़े अरमान हैं बच्चे के लिए. उसे दुनिया की हर खुशी देना चाहता हूं। लेकिन, अभी तो बच्चा मिल ही नहीं रहा है. कई जगहों पर खोज चुका हूं।’

बड़ी मुश्किल से शुरु हुआ था परिवार

कृपाराम की बहन ने बताया कि भाई की शादी बड़ी मुश्किलों से करवाई थी। अब उसका परिवार शुरू हो गया था तो सब खुश थे। लेकिन सब कुछ बिखरता हुआ दिख रहा है। पहले पत्नी चली गई और अब बच्चा नहीं मिल रहा है। जब भाभी गायब हो गई थी तो उसे बच्चों को मैंने अपने हाथ से दूध पिलाया है। बस यही चाहती हूं कि बच्चा मिल जाए।

यह भी पढे़ं : कर्नाटक में कांग्रेस नेता की दबंगई, थार से टक्कर मारने पर थोड़ी ही देर में मिली ज़मानत

10 की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 16 अन्य बच्चे जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अविनाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आग लग गई, जो संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

Exit mobile version