Jharkhand News : चौथी बार CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सौरेन, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन गुरुवार को शपथ लेंगे। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

Jharkhand News : हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ

Jharkhand News : हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सत्ताधारी और विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए लोगों का आभार जताया और राज्य के सामाजिक न्याय, एकता और संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लिखा, “आज का दिन ऐतिहासिक होगा- एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम और भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

झारखंड की महान धरती ने हमेशा विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो-झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत नायकों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को लेकर झामुमो हर दिन आगे बढ़ रहा है।”

लोकतंत्र पर कही ये बात

उन्होंने कहा, “आज का यह दिन राजनीतिक जीत से संबंधित नहीं है, बल्कि यह हमारे सामाजिक न्याय के संघर्ष, सामाजिक एकता को मजबूत करने की हर दिन की निरंतर लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी दिखाता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबावों के बीच झारखंड की महान जनता एकजुट होकर खड़ी है। आज हर गांव और हर शहर में एक ही आवाज गूंज रही है – अधिकार, समानता, और एकता, जो झारखंडियत की आवाज है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन, मामले की जांच में पहुंची टीम पर हुआ था हमला

इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए – हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा ताकत है। हमें न तो विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब भी वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम और आगे बढ़ते हैं। जब वे हमें चुप कराना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान और क्रांति की आवाज और प्रखर हो जाती है, क्योंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी कभी नहीं झुकते।”

Exit mobile version