Site icon News1India

Karnataka Hampi incident: कर्नाटक में खौफनाक वारदात! इजराइली महिला से दरिंदगी, दोस्त की नहर में मिली लाश

Karnataka

Karnataka Hampi incident: कर्नाटक के हम्पी में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ दरिंदगी की गई, जबकि उनके साथ आए तीन दोस्तों को बेरहमी से पीटकर तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। Karnataka पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार, डकैती और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भयावह घटना गुरुवार रात की है, जब पर्यटकों का एक समूह सनापुर झील के पास बैठा था। इसी दौरान तीन हमलावर वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने हमला बोल दिया। लूटपाट के बाद महिलाओं के साथ दरिंदगी कर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

बाइक सवार पहुंचे और मांगे पैसे

यह वारदात गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब सनापुर झील के पास इजराइली महिला और उसकी भारतीय दोस्त अपने तीन पुरुष साथियों के साथ बैठकर संगीत सुन रही थीं। तभी तीन बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछताछ करने लगे। जवाब मिलने के बाद उन्होंने 100 रुपये मांगे। जब पर्यटकों ने पैसे देने से मना कर दिया, तो हमलावर आक्रामक हो गए और गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद उन्होंने अचानक हमला बोल दिया। तीनों पुरुषों को बेरहमी से पीटने के बाद हमलावरों ने उन्हें पास की तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया। इनमें से दो किसी तरह बच निकले, लेकिन एक युवक लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ओडिशा के बिबाश के रूप में हुई है।

महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी

पुरुषों को नहर में फेंकने के बाद हमलावरों ने इजराइली पर्यटक (27) और भारतीय महिला (29) के साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद पर्यटकों के मोबाइल फोन और 9500 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों के मुताबिक, वे चीखते रहे लेकिन वहां सुनने वाला कोई नहीं था।

हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो दोस्त बच गए, एक की मौत

हमले में बचे दो लोगों में एक अमेरिकी नागरिक (डेनियल पिटास, 23) और दूसरा महाराष्ट्र का पंकज पाटिल (42) है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों की उम्र 25-30 साल के बीच थी और वे स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे।

इस वारदात ने हम्पी जैसे पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।Karnataka पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। वहीं, इस घटना के बाद Karnataka प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

यहां पढ़ें: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने मचाया हड़कंप, लोगों ने टॉर्च की रोशनी में खोद दिया खेत…
Exit mobile version