Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस मंदिर में चूहों की जाती पूजा और भक्तों को खिलाया जाता झूठा प्रसाद, जानें पीएम मोदी ने क्यों टेका माथा

बीकानेर में प्रसिद्ध करणी माता मंदिर है, जहां चूहों को भी सबसे ज्यादा पूजा जाता है, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी की मातारानी की पूजा-अर्चना और खाया झूठा प्रसाद।

Vinod by Vinod
May 24, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलागम आतंकी हमले और पाकिस्तान पर पलटवार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद करणी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मातारानी के दर पर माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। फिर एक जनसभा को भी संबोधित किया और पाकिस्तान सरकार और वहां की आर्मी को खुलेआम चेतावनी दी। ऐसे में हम आपको इस मंदिर के हैरान कर देने वाले रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भक्त चूहों को करते हैं स्पर्श

राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक गांव में स्थित करणी माता की ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर है। ये मंदिर अपने अनोखी चीज के लिए मशहूर है और वो कुछ और नहीं बल्कि यहां के हजारों चूहें हैं, जो माता के मंदिर में ही रहते हैं। यहां चूहों का खाया प्रसाद दिया जाता है, वहीं यहां चूहों का स्पर्श किया हुआ पानी बीमार लोगों को पिलाया जाता है। भक्त करणी माता के साथ ही चूहों की भी पूजा करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की पहरेदारी चूहे करते हैं। मातारानी हर भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं।

RELATED POSTS

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025

जानें करणी माता के बारे में

जानकारी के मुताबिक, भक्त करणी माता को देवी दुर्गा का अवतार मानते हैं। करणी माता एक लोकप्रिय महिला संत थीं, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में इस जगह पर अपना जीवन बिताया था। वे अपनी दिव्य शक्तियों और चमत्कारिक चीजों के फेमस थीं। कहते हैं, उन्होंने कई साल तक तपस्या और सेवा का जीवन भी जिया। यहां के लोगों के मुताबिक, करनी माता के वंशज ही मृत्यु के बाद चूहों का रूप लेते हैं और मंदिर में माता के साथ निवास करते हैं। उनके निधन के बाद भक्तों ने उनकी मूर्ती स्थापित की और वहां मंदिर बनवा दिया। आज देशभर के लोग यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

करणी माता मंदिर का जानें इतिहास

करणी माता मंदिर के इतिहास को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि इसे राजा जय सिंह ने बनवाया था, वहीं, मंदिर का अभी जो रूप है, उसे बनाने का श्रेय महाराजा गंगा सिंह को जाता है। जिन्होंने मंदिर का निर्माण राजपूत शैली में लगभग 15 से 20वीं सदी में करवाया था। मंदिर में संगमरमर की नक्काशी देखी जा सकती है और यहां चांदी के दरवाजे भी लगाए गए हैं। ऐसा लोगों द्वारा बताया जाता है कि 1595 की चैत्र शुक्ल नवमी गुरुवार को करणी माता यहां ज्योर्तिलीन हुई थीं। तभी से यहां करनी माता की पूजा की जा रही है।

क्या है चूहों का रिश्ता

ये मंदिर दुनिया में अपने में ही काफी अनोखा है। माना जाता है, चूहे करनी माता के सौतेले बेटे और उनके वंशज का पुनर्जन्म हैं। इन्हें यहां ‘काबा’ भी कहते हैं और इन्हें यहां कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मंदिर में अगर कोई सफेद चूहा दिख जाता है, उसे बेहद शुभ मानते हैं और कहते हैं माता उन्हें खास आशीर्वाद देती हैं। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक, चूहे यहां किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। यहां तक कि अगर कोई बीमार भी आता है, तो कहते हैं उसे चूहों का छुआ पानी पिलाया जाता है।

बल्कि देवी का आशीर्वाद

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि, ये चूहे कोई सामान्य चूहे नहीं हैं, बल्कि देवी का आशीर्वाद हैं। मंदिर में चूहों की संख्या हजारों में है, लेकिन कोई आंकड़ा भी नहीं है। मंदिर में देवी को चढ़ाया जाने वाला भोजन चूहों को खिलाते हैं और फिर उसी झूठे प्रसाद को भक्तों में बांट दिया जाता है। भक्त इस प्रसाद का सेवन बड़े ही भक्ति भाव से करते हैं। मंदिर में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भक्त आते हैं। बार्डर पर तैनात बीएसएफ और सेना के जवान माता रानी के दर पर आकर माथा टेकते हैं। मंदिर पाकिस्तान के बार्डर पर स्थित है। कई युद्ध हुए। पाकिस्तान ने गोले बरसाए पर आज तक मंदिर के पास एक भी मिसाइल नहीं फटी।

पीएम मोदी ने खाया प्रसाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातारानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने धोक मारी और चूहों का झूठा प्रसाद लिया। करणी माता को शक्ति और योद्धाओं की देवी माना जाता है। इस पूजा को भारत की ताकत और जीत का प्रतीक माना जा रहा है। पीएम मोदी ने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और पालना गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 26,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरे को रणनीतिक और प्रतीकात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Tags: Karni Mata TemplePM Narendra Modirajasthan
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

संविधान दिवस पर PM मोदी की अपील

संविधान दिवस पर PM मोदी बोले ,संविधान सिर्फ दस्तावेज़ नहीं, सपनों की शक्ति है

by Kanan Verma
November 26, 2025

National Constitution Day : 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर PM नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को...

अयोध्या में आज होगा भव्य ध्वजारोहण समारोह

राम मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी धर्मध्वजा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वज आरोहण

by Kanan Verma
November 25, 2025

PM नरेंद्र मोदी जी आज (25 नवंबर, 2025) अयोध्या पहुंचकर राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर सां फिरों का...

Next Post
UP News: ‘पुष्पा स्ट्राइल’ पर गरजा स्कूल का चपरासी, बीजेपी सांसद को 39 सेकेंड में दी 27 गालियां

UP News: ‘पुष्पा स्ट्राइल’ पर गरजा स्कूल का चपरासी, बीजेपी सांसद को 39 सेकेंड में दी 27 गालियां

Gold Price Today

आज आपके शहर में सोना-चांदी कितना महंगा? फटाफट जानें ताज़ा रेट – अभी चेक करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist