Site icon News1India

Kazakhstan Plain Crash Video: कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश, 100 से ज्यादा लोग थे सवार

Kazakhstan Plain Crash

Kazakhstan Plain Crash: कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के पास एक नागरिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 105 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के कारणों का फिलहाल (Kazakhstan Plain Crash) खुलासा नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर विमान के क्रैश का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लैंडिंग के दौरान विमान की गति असामान्य रूप से अधिक नजर आ रही है।

ग्रोन्जी, जो रूस के चेचन्या क्षेत्र में स्थित है कोहरे के कारण विमान को वहां की ओर मोड़ दिया गया। टेंगरीन्यूज पोर्टल ने इस हादसे की पुष्टि की है। कुछ ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि विमान में 105 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश अजरबैजानी और रूसी नागरिक थे। सोशल मीडिया पर यह भी जानकारी मिल रही है कि हादसे में लगभग 10 यात्री सुरक्षित बच गए हैं।

Exit mobile version