Site icon News1India

BJP विधायक ने उठा दिया खान सर की बेगम का ‘घुंघटा’! सामने आया चेहरा, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

पटना ऑनलाइन डेस्क। पटना वाले खान सर अपने बेवाक अंदाज के लिए जानें जाते हैं। वह युवाओं को अनोखे तरीके से पढ़ाते हैं तो वहीं उनकी जीओ पॉलिटिक्स पर गहरी पकड़ है। ऑपरेशन सिंदूर के वक्त खान सर ने अपनी शादी की डेट बढ़ा दी और पाकिस्तान का काला चिट्ठा दर्शकों के सामने खोला था। आजकल खान सर की शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। 2 जून को पटना में खान सर की रिसेप्शन पार्टी थी। इस पार्टी में कई बड़े और मशहूर लोग शामिल हुए। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी एएस खान, जिनका नाम ऐमन सिद्दीकी उर्फ जीनत है, लाल साड़ी में घूंघट में दिखाई दीं। जिसके बाद बीजेपी के विधायक ने कड़े सवाल खड़े किए और खान सर की बेगम के चेहरे से अपने ही अंदाज में घुंघटा उठाया।

बिहार के मधुबनी जिले के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने खान सर की बेगम के घूंघट पर एतराज जताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। बीजेपी विधायक ने खान सर से उनकी पत्नी के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने खान सर से पूछा था कि उन्होंने किस लड़की से शादी की है। उन्होंने यह भी पूछा था कि शादी कहां और कैसे हुई। उनका कहना है कि यह सब जानने का हक सबको है। विधायक ने रिसेप्शन में खान सर की पत्नी के घूंघट में रहने पर आपत्ति जताई थी। उनका मानना है कि यह ’इस्लामिक सोच’ को दर्शाता है। विधायक ने खान सर पर शिक्षा के नाम पर लोगों को गलत जानकारी देने का आरोप थी लगाया था।

बीजेपी विधायक के आरोप पर खान सर की तरफ से भी जवाब आया।एक न्यूज चैनल से बात करते हुए खान सर ने कहा कि शहर वाले क्या जानते हैं कि गांव की परंपरा क्या है। हम लोग ग्रामीण परिवेश से आते हैं। हमारी जो संस्कृति है, हमने उसी का रिसेप्शन में पालन किया। खान सर ने कहा कि हमारी पहचान छात्रों से है। शादी की बात मैंने सबसे पहले छात्रों को बताया। छात्रों से हमारी पत्नी आज भी मिल रही है। जो भी बच्चा घर आ रहा है उसके साथ डिनर कर रही है। ये सही बात है कि हमको छात्रों के साथ-साथ सबका प्यार मिला है। सबको जानने का हक है। खान सर ने कहा कि कुछ लोग हमारी शादी पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, जो गलत है। हमने तो अपनी पत्नी का नाम पता सबकुछ बता दिया, बावजूद कुछ लोग अभी भी शांत नहीं हो रहे।

खान सर की पत्नी का असली नाम ऐमन सिद्दीकी उर्फ जीनत है। अब एएस खान के नाम से जानी जाती हैं। शादी के बाद उनके नाम के साथ खान सरनेम जुड़ गया है। वह बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि वह खान सर की दूर की रिश्तेदार भी हैं। रिसेप्शन के दौरान एएस खान यानी ऐमन सिद्दीकी लाल रंग की साड़ी में घूंघट में दिखाई दीं। ऐमन एक उर्दू शब्द है। हिंदी में इसका मतलब होता है भाग्यशाली, मजबूत, बेखौफ या सुरक्षित। जिस लड़की से खान सर ने शादी की है, वो बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी बड़ी की शादी दिल्ली में हो जाने से वो भी सिवान से स्कूलिंग करने के बाद दिल्ली चली गईं।

ऐमन के दादा जी का नाम तुफैल अहमद है और उनके पिता का नाम मतीन अहमद। खान सर के ससुर और ऐमन के पिता मतीन अहमद के आंखों की रोशनी चली गई है। लेकिन उनमें ईमानदारी और सादगी इस कदर है कि पूरा गांव उनके लिए सहारा बन गया। परिवार की आर्थिक हालत खराब थी। गांव के मुखिया ने बताया कि मतीन व्यवहार कुशल और नेक इंसान हैं। मतीन अहमद मस्जिद में नमाज पढ़ा कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बाद में जब बड़ी बेटी की शादी हुई तो उसका परिवार दिल्ली में रहने लगा। बड़ी बेटी ने ही छोटी बहनों और बाद में पूरे परिवार को वहीं बुला लिया। इसके बाद से वे लोग दिल्ली रहने लगे। लेकिन बीच-बीच में गांव आते रहते हैं।

जीनत अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में रह कर ही पूरी की। बाद में जब बड़ी बहन की शादी दिल्ली में हुई तो उनके साथ वो रहने लगीं। दिल्ली में ऐमन पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब भी करती थीं। जिससे परिवार को सहारा मिलता था। इस दौरान बड़ी बेटी और उसके परिवार ने मतीन अहमद की काफी मदद की। खान सर ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद से पत्नी बहुत डरी हुई थीं। कुछ लोगों ने दूसरी लड़की के साथ हमारी फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते पत्नी ने खुद को कहा कि आप हमारी फोटो लोगों तक पहुंचाएं।

 

Exit mobile version