Site icon News1India

LPG Price Hike : सिलेंडर के दामों में लगी आग, LPG हुआ 50 रुपये महंगा

LPG Price Hike

LPG Price Hike : एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा। अब खाना बनाना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी की नई कीमतों की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब एक सिलेंडर के लिए लोगों को 853 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 803 रुपये थी। बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह फैसला आम आदमी की जेब पर और बोझ डालने वाला है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में आई राहत

1 अप्रैल को सरकारी तेल कंपनियों ने होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक स्थानों पर इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कमी की गई, जिसके बाद दिल्ली में इसका नया मूल्य 1,762 रुपये तय किया गया है। मुंबई में अब यह सिलेंडर 1,713.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,868.50 रुपये और चेन्नई में 1,921.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

यह भी पढ़ें : कातिल मुस्कान निकली प्रेग्नेंट, मेरठ CMO ने किया चौंकाने वाला खुलासा…

Exit mobile version