Site icon News1India

देवेंद्र फडणवीस का नाम CM पद के लिए लगभग तय, बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार का दावा

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया है कि सीएम पद (Maharashtra Politics) के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय है। वही चेहरा होगा जो इस समय चर्चा में है। विधायक दल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा यह मेरी राय है। बीजेपी कोई चौंकाने वाला कदम नहीं उठाएगी।

शिंदे को लेकर मुनगंटीवार ने क्या कहा?

मुनगंटीवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। यदि किसी विभाग के बारे में अपनी मांग रखना नाराजगी का संकेत होता, तो ऐसा नहीं है। अमित शाह की बात सभी लोग मानते हैं, और वह सभी को अच्छे तरीके से संभाल लेते हैं। शिंदे का पूरा सम्मान किया जाएगा, और मुझे लगता है कि वे भी सरकार का हिस्सा होंगे। जनता ने महायुति को बड़ी संख्या में वोटों से विजयी बनाया है। 5 दिसंबर को मुंबई में एक बड़ा शपथग्रहण समारोह होगा।

बीजेपी ने नियुक्त किए दो पर्यवेक्षक 

बीजेपी ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। बीजेपी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को महाराष्ट्र में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। यह बैठक 4 दिसंबर को मुंबई में होगी।

यह भी पढ़े: दिल्ली में AAP का सियासी हाहाकार…भारद्वाज के कौन से पोस्ट से मचाया बवाल ?

हाल ही में, महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बीच एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकान्त शिंदे ने ट्वीट करके सियासी तापमान को बढ़ा दिया था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह डिप्टी सीएम नहीं बन रहे हैं, और महागठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में थोड़ी देरी हुई है, जिससे अफवाहें और चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्वस्थता के कारण दो दिन के लिए अपने गांव गए थे और वहां आराम कर रहे हैं, जिसके कारण ये अफवाहें फैल रही हैं।

Exit mobile version