Monday, December 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Maharashtra Election : ‘कैश कांड’ में उलझे विनोद तावड़े, संजय राउत ने बताया खिलाफ रचि जा रही साजिश

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने का आरोप लगा है।

Gulshan by Gulshan
November 19, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Maharashtra Election
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra Election : महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने का आरोप लगा है। इसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है और बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने ‘बांटेंगे तो काटेंगे’ नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज यह साबित हो गया है कि भाजपा के लोग पैसे बांटेंगे तभी जीतेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विनोद तावड़े को भाजपा ने साजिश के तहत फंसाया है।

संजय राउत ने किया हमला

संजय राउत ने कहा कि विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे महाराष्ट्र के बड़े नेता भी रहे हैं। वे देशभर में चुनावों के दौरान इस तरह का काम करते रहे हैं। उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है, पैसे बांटने का अनुभव है। लेकिन जिस तरह से लोगों ने उन्हें घेरा है, उससे साफ है कि भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। विनोद तावड़े पर भाजपा के कुछ नेता नजर रख रहे हैं। क्योंकि यह समझ में नहीं आ रहा है कि इतने सालों से ऐसा काम करने वाला नेता कैसे पकड़ा गया। देवेंद्र फडणवीस को बताना चाहिए कि सिर्फ विनोद तावड़े ही क्यों। अगर भाजपा में नैतिकता है तो उसे विनोद तावड़े के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED POSTS

Maharashtra Election

Maharashtra Election: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिंदे के बयान के बाद सस्पेंस बरकरार

November 27, 2024
Maharashtra Election

Maharashtra Election : सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ किया मतदान, सामने आया वीडियो

November 20, 2024

यह भी पढ़ें : पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बीच रास्ते में ही छोड़ गए पायलट, यात्रियों ने खूब किया हंगामा

चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

दरअसल, विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने का आरोप लगा है। इस संबंध में अब चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है। तावड़े के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

विनोद तावड़े ने क्या कहा

पैसे बांटने के आरोपों पर विनोद तावड़े ने सफाई दी है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है और चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। तावड़े ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं की साजिश है। पुलिस और चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए।

Tags: Maharashtra Election
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Maharashtra Election

Maharashtra Election: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? शिंदे के बयान के बाद सस्पेंस बरकरार

by Akhand Pratap Singh
November 27, 2024

Maharashtra Election: एकनाथ शिंदे के बयान से साफ है कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं और महाराष्ट्र...

Maharashtra Election

Maharashtra Election : सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और पत्नी अंजली के साथ किया मतदान, सामने आया वीडियो

by Gulshan
November 20, 2024

Maharashtra Election : आज कई राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा...

Maharashtra Election

Maharashtra Election : ‘मेरे विचार को लोगों ने अपनाया…’ नमो ऐप के ज़रिए पीएम ने की BJP वर्कर्स से बात

by Gulshan
November 16, 2024

Maharashtra Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए महाराष्ट्र के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा...

Next Post
Squid Game Season 2

Squid Game Season 2 :  स्क्विड गेम सीजन 2 की रिलीज डेट का ऐलान, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

Russia पर अमेरिका की ATACMS मिसाइल से हमला, Vladimir Putin  के ‘बदलापुर’ से मंडराया एटमी वार का खतरा

Russia पर अमेरिका की ATACMS मिसाइल से हमला, Vladimir Putin  के ‘बदलापुर’ से मंडराया एटमी वार का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version