Maharashtra Government : महाराष्ट्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया है। यह निर्णय मराठा साम्राज्य के महान योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र, छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान में लिया गया है। गौरतलब है कि औरंगाबाद शहर और स्टेशन का नाम पहले मुगल बादशाह औरंगज़ेब के नाम पर रखा गया था। महाराष्ट्र सरकार की अनुशंसा के बाद यह परिवर्तन आधिकारिक रूप से लागू किया गया है।
Maharashtra Government : औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर! रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

