Site icon News1India

Assembly Election 2024 Live : शाहरुख खान ने परिवार के साथ डाला वोट, हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान खान

Assembly Election 2024 Live : महाराष्ट्र में अभी वोटिंग जारी है। बॉलीवुड के कई बड़े सीतारों ने मतदान किया। शाहरुख खान ने परिवार के साथ अपना वोट डाला तो हाई सिक्योरिटी के साथ सलमान खान मतदान केंद्र पर पहुंचे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है. झारखंड में एक चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में आज पहले चरण के तहत सभी 288 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। यहां महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे 

अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी व अभिनेत्री सुहाना खान और बेटे आर्यन खान के साथ मतदानकरने पहुंचे।

3 बजे तक इतने % मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 बजे तक 61.47 प्रतिशत वोट डाले गए. इसके अलावा महाराष्ट्र में 45.53 फीसद लोग अब तक वोट डाल चुके हैं.

केदारनाथ में 11 बजे तक 17.69% मतदान

झारखंड में 11 बजे तक 31.4% मतदान

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए डाला अपना वोट

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

अभिनेता सोनू सूद ने दिया वोट 

सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ किया मतदान

मुंबई : BMC कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गगरानी ने महाराष्ट्र के लिए किया मतदान 

झारखंड के दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर मतदान शुरू हुए

NCP उम्मीदवार अजित पवार ने डाला वोट

RRS प्रमुख मोहन भागवत ने किया मतदान

Assembly Election 2024 Live : RRS प्रमुख मोहन भागवत वोट डालने पहुंचें. नागपुर में संघ कार्यालय के बगल के पोलिंग बूथ पर भागवत ने किया मतदान. जैकेट पहनकर सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे मोहन भागवत

Exit mobile version