Maharashtra New CM Live: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार पहुंचे राजभवन, कल शाम 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Maharashtra CM News, Devendra Fadnavis: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कोर कमेटी ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति जता दी है। मुंबई में कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो चुकी है और अब विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है।

devendra fadnavis

devendra fadnavis, maharashtra cm

Maharashtra New CM: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कोर कमेटी ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति जता दी है। मुंबई में कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो चुकी है, और अब विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में बीजेपी विधायकों के साथ सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी शामिल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra New CM) के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण उपस्थित हैं।

3:30 बजे पेश होगा सरकार बनाने का दावा

निर्दलीय विधायक रवि राणा ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास और भविष्य के लिए देवेंद्र फडणवीस की आवश्यकता है। उन्होंने फडणवीस का समर्थन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। महायुति के नेता बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे राज्यपाल हाउस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

महाराष्ट्र भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि महायुति के सहयोगी बुधवार दोपहर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार गठन का दावा करेंगे। उन्होंने यह जानकारी भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले मीडिया से साझा की। मुनगंटीवार ने यह भी कहा कि नए मुख्यमंत्री गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़े: फडणवीस और शिंदे की मुलाकात के बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अब इस डेट को ‘देवाभाऊ’ लेंगे सीएम पद की शपथ

5 दिसंबर को होगी सीएम पद की शपथ

भाजपा ने पहले ही ऐलान किया था कि 5 दिसंबर को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 288 में से 132 सीटें जीतकर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भाजपा-शिवसेना-राकांपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Exit mobile version