Site icon News1India

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत, जुपिटर अस्पताल में किए गए एडमिट

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने को कयावद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिंदे कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

डॉक्टर्स शिंदे का कर रहे इलाज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। प्रदेश में महायुति की सरकार बनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अगले कुछ घंटों में सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा हो सकती है। इनसब के बीच शिवसेना के नेता व कार्यवाहक सीएम एकनाश शिंदे बीमार पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बुखार से ग्रसित थे। डॉक्टर्स शिंदे का इलाज कर रहे थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंत्री रामदास अठावले का आया बयान

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच मुंबई स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी के नेताओं की बैठक हो रही है। वहीं महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, कल बैठक होने जा रही है। उसमें सभी विधायकों का मत सुना जाएगा। मुझे लगता है कि कल (मुख्यमंत्री के तौर पर) देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा हो सकती है। क्योंकि 2014 से 2019 तक उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है और वे उपमुख्यमंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

Exit mobile version