Monday, November 16, 2026 11:15 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Reform in Higher Education: क्या UGC, AICTE और NCTE को मिलाकर बनेगा एक सिंगल रेगुलेटर, कैबिनेट ने कौन से बिल को दी मंजूरी

Reform in Higher Education: क्या UGC, AICTE और NCTE को मिलाकर बनेगा एक सिंगल रेगुलेटर, कैबिनेट ने कौन से बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण बिल को मंजूरी दी है। इससे UGC, AICTE और NCTE मिलकर एक सिंगल हायर एजुकेशन रेगुलेटर बनेंगे, जिससे उच्च शिक्षा प्रणाली ज्यादा सरल और पारदर्शी होगी।

by SYED BUSHRA
13/12/2025

Major Reform in Higher Education: भारत के हायर एजुकेशन सिस्टम में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। शुक्रवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट ने ‘विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण बिल’ को मंजूरी दे दी है। इस बिल के लागू होने के बाद देश में उच्च शिक्षा से जुड़े तीन बड़े रेगुलेटर—UGC, AICTE और NCTE—को मिलाकर एक ही सिंगल हायर एजुकेशन रेगुलेटर बनाया जाएगा।

दरअसल, इस कानून को पहले हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) बिल कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण बिल कर दिया गया है। यह कदम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत उठाया गया है, जिसका मकसद उच्च शिक्षा व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

क्या होगा नया बदलाव

अभी तक देश में उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग संस्थाएं काम कर रही हैं।
UGC नॉन-टेक्निकल हायर एजुकेशन को देखता है,

RELATED NEWS

No Content Available

AICTE टेक्निकल और इंजीनियरिंग शिक्षा की निगरानी करता है,

जबकि NCTE शिक्षक शिक्षा से जुड़े संस्थानों को नियंत्रित करता है।

नए कानून के लागू होने के बाद ये तीनों संस्थाएं खत्म नहीं होंगी, बल्कि उनकी जगह एक सिंगल रेगुलेटर लेगा, जो पूरे हायर एजुकेशन सेक्टर को देखेगा।

मेडिकल और लॉ कॉलेज बाहर रहेंगे

सरकार ने साफ किया है कि मेडिकल और लॉ कॉलेज इस नए रेगुलेटर के दायरे में नहीं आएंगे। इनके लिए अलग-अलग नियामक संस्थाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। नया रेगुलेटर मुख्य रूप से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

सिंगल रेगुलेटर की जिम्मेदारियां

इस नए रेगुलेटर की तीन मुख्य भूमिकाएं होंगी।

शिक्षा संस्थानों का नियमन

मान्यता देना

प्रोफेशनल और अकादमिक स्टैंडर्ड तय करना

हालांकि, फंडिंग को फिलहाल इसके दायरे में नहीं लाया गया है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी को मिलने वाली फंडिंग का नियंत्रण संबंधित मंत्रालय के पास ही रहेगा।

इससे क्या फायदा होगा

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, सिंगल रेगुलेटर बनने से फैसले जल्दी होंगे और प्रक्रियाएं आसान होंगी। सरकारी और निजी दोनों तरह के संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के सीखने के नतीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इससे नियमों का बोझ कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

पहले भी हो चुकी है कोशिश

HECI को लेकर 2018 में भी एक ड्राफ्ट बिल लाया गया था, लेकिन तब यह लागू नहीं हो सका। बाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 2021 में इस विचार को दोबारा आगे बढ़ाया। NEP-2020 में भी साफ कहा गया है कि हायर एजुकेशन को मजबूत करने के लिए रेगुलेटरी सिस्टम में बड़े सुधार जरूरी हैं। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद माना जा रहा है कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Free Fire Redeem Codes

Garena Free Fire MAX Redeem Codes Today (13 दिसंबर): फ्री स्किन्स, हथियार और शानदार रिवॉर्ड्स अनलॉक कर

क्रिसमस 2025 पर दो दिन में बजट ट्रिप का प्लान? भारत के ये शानदार और किफायती स्थल आपको देंगे रोमांचक अनुभव और यादगार छुट्टियों की यादें

क्रिसमस 2025 पर दो दिन में बजट ट्रिप का प्लान? भारत के ये शानदार और किफायती स्थल आपको देंगे रोमांचक अनुभव और यादगार छुट्टियों की यादें

WiFi

Wi-Fi पासवर्ड भूल गए? मोबाइल और लैपटॉप से ऐसे करें आसानी से रिकवर

POPULAR POST

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

November 13, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India