Site icon News1India

Himachal Pradesh-मनाली के होटल में भीषण आग से बचने के बाद, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठा सवाल

मनाली के रांगड़ी

Manali fire incident-मनाली के रांगड़ी इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। 46 कमरों वाले संध्या रिजॉर्ट होटल में अचानक भीषण आग लग गई। होटल में उस समय 100 से ज्यादा पर्यटक ठहरे हुए थे। गनीमत रही कि सभी पर्यटकों और स्टाफ को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

आग का कारण शॉर्ट सर्किट?

होटल प्रबंधन ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले आग पर काबू पाना प्राथमिकता थी।

फायर ब्रिगेड से आग पर काबू

fire brigadeविभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पतलीकुहल से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। उनकी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। होटल को इस आग से भारी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया

आग की सूचना मिलते ही होटल को तुरंत खाली करवाया गया। होटल के 46 कमरों में से 34 कमरों में पर्यटक रुके हुए थे। आग लगने के तुरंत बाद सभी पर्यटकों और होटल स्टाफ को बाहर निकाल लिया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रशासन और पुलिस की तत्परता

डीएसपी के अनुसार, सबसे पहले fire brigade कार्यालय को आग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कराई।

बड़ा हादसा टला ,लेकिन भारी नुकसान

आग के कारण होटल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कमरे, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना के बाद होटल प्रबंधन और प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें दूसरी जगह भेजा गया। इस हादसे ने साफ किया कि ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए।

Exit mobile version