Site icon News1India

Manipur Violence: दो महिलाओं के साथ हुए कांड को लेकर भड़के लोग, गस्साए लोगों ने जलाया मुख्य आरोपी का घर

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूरे देश में हडकंप मच गया। बीते दिन यानी शुक्रवार को मणिपुर में हुई इस घटना की वजह से पूरा देश गुस्से में है। गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह का घर जला कर राख कर दिया। आपको याद होगा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाती नजर आई थी। यहां तक कि एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई। आपको बता दे, ये घटना 4 मई की है।

आरोपी के घर लगाई गई आग

मणिपुर में इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर पर आग लगा दी है। आरोपी के घर जलाने वाले लोगों में शामिल ज्यादातर महिलाएं थी।आपको बता दे इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन बुधवार को सामने आए वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए नजर आ रहा था।

चार आरोपी गिरफ्तार

जिस आरोपी के घर भीड़ ने आग लगाई है उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं हुई है। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया।

सीएम बीरेन सिंह की प्रतिक्रिया

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार करते हुए कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए।घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीएण ने इस मानवता के प्रति अपराध कहते हुए कहा कि उनकी सरकार ऐसी घटना को अपराध पर चुप नहीं रहेगी।

जानिए पूरा मामला

ये पूरा मामला राज्य के कांगकोपी जिले का है। इसी बीच ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक समुदाय के लोगों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया और सड़क पर घुमाया गया। इस दौरान महिलाओं का यौन शोषण किया गया और रेप की बात का भी जिक्र भी किया गया है। पुलिस ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि यह वीडियो काफी पुराना है। मामले को लेकर पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

Mumbai Conversion: जबरदस्ती बदला लड़की का नाम और धर्म, जबरन प्रेम जाल में फंसाकर महिला से बनाए संबंध

Manipur कांड को लेकर मायावती ने किए BJP सवाल, बोली- क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

Exit mobile version