Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

मनमोहन सिंह की 2006 में दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब थी। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

Manmohan Singh

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देर शाम दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह की 2006 में दूसरी बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब थी। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके साथ ही पूर्व पीएम के निधन पर देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है।

AIIMS ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

AIIMS ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा कि, अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं… उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

देश के दो पार PM रहे मनमोहन सिंह 

बता दें कि, मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे, पंजाब और ऑक्सफोर्ड से की थी पढ़ाई वे 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे और उनकी गिनती भारत के महान अर्थशास्त्रियों में होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को उनके सरल और शांत स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़े: CWC Meet: मिली ‘संजीवनी’ तो मुस्कराया ‘पंजा’, अब कांग्रेस लेकर आई ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’

भूपेश बघेल ने जताया दुख

भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, देश आपका आभारी रहेगा सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. ॐ शांति:

पीएम मोदी ने जताया दुख

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर, वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों को संभाला और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी बहुत व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’

पीएम ने आगे लिखा कि, ‘जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैं और डॉ. मनमोहन सिंह जी नियमित रूप से बात करते थे। हम शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा दिखाई देती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति..’

ये भी पढ़े: बेटे की महबूबा को पिता ने ऐसे बनाया अपनी बीवी, फिर 16 साल की दुल्हन के साथ मना ली सुहागरात

Exit mobile version