Manmohan Singh Funeral Live : निगम बोध घाट पर गूंजे ‘सिंह अमर रहें’ के नारे, पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Funeral Live :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही है...

Manmohan Singh Funeral Live :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 वर्षीय सिंह को गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर एम्स दिल्ली के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। हार्ट संबंधी गंभीर समस्या के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के प्रयासों के बावजूद, गुरुवार रात 9:51 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह देश के सम्मानित नेताओं में से एक थे और उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। यहां परिवार और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

थोड़ी देर में मनमोहन सिंह का होगा अंतिम संस्कार

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में थोड़ी देर में होगा। निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता और अन्य लोग मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी निगम बोध घाट पहुंची

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचीं।

राहुल गांधी ने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी

Exit mobile version