Site icon News1India

March School Holidays 2025 : मार्च महीने में कितने दिन स्कूल रहेंगे बंद? होली के अलावा इन दिनों रहेगी छुट्टी…

March School Holidays 2025

March School Holidays 2025 : फरवरी का महीना आज समाप्त हो रहा है और कल से कैलेंडर का नया पन्ना पलट जाएगा। 1 मार्च के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों की नजरें इस महीने मिलने वाली छुट्टियों पर टिक जाएंगी। बच्चे हों या बड़े, सभी को छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। नए महीने के आगमन के साथ ही छुट्टियों के नए बहाने भी सामने आ जाते हैं। मार्च महीने के हॉलिडे कैलेंडर में सभी को सबसे ज्यादा होली की छुट्टियों का इंतजार है।

कब है होली ?

जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां भी होली के मौके पर छुट्टियां दी जाएंगी। वहीं, जिन स्कूलों और कॉलेजों में नियमित क्लासें हो रही हैं, वहां भी होली के दिन शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मार्च 2025 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और इस महीने कौन-कौन से लॉन्ग वीकेंड्स मिलेंगे, यह भी छात्र-छात्राओं के लिए एक अहम जानकारी है। आपको बता दें कि, 13 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा, जबकि रंगों वाली होली 14 मार्च को है। हालांकि, 13 मार्च को भी कई राज्यों में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है। होलिका दहन खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इस दिन अधिकांश कार्यालय भी बंद रहते हैं।

मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ?

नए महीने की शुरुआत से पहले छुट्टियों की जानकारी मिलना काफी सुविधाजनक होता है, क्योंकि इससे छुट्टियों या आउटिंग की योजना बनाना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं मार्च 2025 में स्कूलों में कितने दिन छुट्टियां रहेंगी:

1. होलिका दहन – 13 मार्च 2025 (गुरुवार) उत्तर भारत के अधिकांश स्कूलों में होलिका दहन के दिन छुट्टी रहती है।

2. होली – 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) होली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, और इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। कुछ क्षेत्रों में 15 मार्च को भी छुट्टी हो सकती है।

3. जमात-उल-विदा – 28 मार्च 2025 (शुक्रवार, संभावित) रमजान के आखिरी जुम्मे पर कुछ राज्यों में स्कूल बंद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : TCS मैनेजर सुसाइड केस में हुआ नया खुलासा! पत्नी निकिता शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

4. उगादी/गुड़ी पड़वा/चैत्र सुखलादी – 30 मार्च 2025 (रविवार) दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस दिन को नए साल के रूप में मनाया जाता है। चूंकि यह रविवार को पड़ रहा है, इस दिन कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी।

5. ईद-उल-फितर – 31 मार्च 2025 (सोमवार, संभावित) यह चांद के दिखने पर निर्भर करता है, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में इस दिन छुट्टी हो सकती है।

Exit mobile version