• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

Mobile E-Voting : बिहार ने रचा नया इतिहास, मतदाता मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे डाल सकेंगे वोट

बिहार ने मोबाइल ई-वोटिंग की शुरुआत करके चुनाव प्रणाली को डिजिटल युग में ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह सुविधा असहाय और दूर-दराज़ के लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

by SYED BUSHRA
June 30, 2025
in राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mobile E-Voting in Bihar: बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मतदाता अब मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे वोट डाल सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बूथ तक नहीं जा सकते। मोबाइल से वोटिंग की हो गई शुरुआत बिहार ने भारत के चुनावी इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है। अब यहां के लोग अपने मोबाइल फोन से ई-वोटिंग के ज़रिए वोट डाल पाएंगे। 28 जून 2025 को होने वाले नगर निगम और शहरी निकाय चुनावों में यह सुविधा पहली बार लागू की जा चुकी है। यह सुविधा खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, बुजुर्गों, विकलांगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए शुरू की गई है।

राज्य के चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने घोषणा की कि यह सुविधा पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण के छह नगर निगम चुनावों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है।

Related posts

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
Kishtwar

Kishtwar बादल फटना: मचैल माता यात्रा में तबाही, 20 से अधिक की मौत, राहत अभियान जारी

August 14, 2025

वोटिंग अब मोबाइल से,कैसे काम करेगा सिस्टम?

इस नई ई-वोटिंग व्यवस्था को खासतौर पर सुरक्षित, पारदर्शी और छेड़छाड़ रहित बनाया गया है। इस सिस्टम में कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जैसे।

ब्लॉकचेन तकनीक, जो यह सुनिश्चित करती है कि वोट एक बार दर्ज हो जाए तो उसमें कोई बदलाव न हो सके।

फेस पहचान और मिलान से वोटर की पहचान पक्की की जाती है।

OCR (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) की मदद से वोटों की गिनती में सटीकता रहती है।

VVPAT जैसी ऑडिट ट्रेल सुविधा से वोटों को ट्रैक करना संभव होता है।

डिजिटल लॉक और फिजिकल सुरक्षा, जिससे स्ट्रॉन्ग रूम में रखे वोट सुरक्षित रहें।

कौन उठा सकता है इस सुविधा का फायदा?

यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो किसी कारण से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते

बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक

दिव्यांग मतदाता

गर्भवती महिलाएं

प्रवासी मजदूर और मतदाता

गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति

दीपक प्रसाद के अनुसार, अभी तक 10 हजार से ज्यादा मतदाता इस सुविधा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, और करीब 50 हजार लोग इस बार मोबाइल ऐप से वोटिंग कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

जो लोग मोबाइल से वोट करना चाहते हैं, वे इस आसान प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

अपने एंड्रॉइड फोन में e-SECBHR ऐप डाउनलोड करें।

ऐप को अपने मतदाता सूची में पंजीकृत मोबाइल नंबर से लिंक करें।

मोबाइल नंबर वेरीफाई होने के बाद, मतदान के दिन ऐप से वोट डाल सकेंगे।

धोखाधड़ी से बचाव कैसे होगा?

एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो वोटर ही लॉगइन कर सकेंगे।

हर वोट को मतदाता पहचान पत्र की जानकारी से सत्यापित किया जाएगा।

मजबूत डिजिटल सिक्योरिटी फीचर्स को इसमें जोड़ा गया है।

Tags: digital IndiaElections and Voting
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Prayagraj में ‘लव जिहाद’ रैकेट का खुलासा: दलित नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कर आतंकी साजिश रचने का आरोप

Next Post

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
monsoon safety tips

Easy Tips for Monsoon:बच्चों की मस्ती आपकी ज़िम्मेदारी जानिए मानसून में स्कूल भेजने के जरूरी टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version