Tuesday, March 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर FIR दर्ज, माफीवीर बने मंत्री

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद हाई कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया। माफी मांगते हुए शाह ने कहा, “सोफिया ने जाति-समाज से ऊपर राष्ट्रधर्म निभाया है।”

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 15, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Vijay Shah
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Vijay Shah Apology: मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। विवादित बयान ने पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया और विरोध को जन्म दिया। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने माफी मांगते हुए कहा, “हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी राष्ट्रधर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर उन्होंने जो काम किया है, वो हमारी सगी बहन से भी ऊपर सम्मानित हैं।” FIR दर्ज होने के बाद और सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले यह माफी उनके लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है। इस बयान और माफी के बीच राजनीतिक और सामाजिक दबाव दोनों बढ़ रहे हैं।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1922855119051186331

RELATED NEWS

Vijay Shah

Vijay Shah की घिनौनी टिप्पणी: कर्नल सोफिया को कहा ‘पाकिस्तानी आतंकियों की बहन’

May 13, 2025

विवादित बयान पर FIR, हाई कोर्ट का सख्त रुख

मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री Vijay Shah ने हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की, जिसने पूरे देश में विवाद खड़ा कर दिया। इस बयान के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मंत्री शाह की कड़ी निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस को शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। अदालत ने साफ किया कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस प्रमुख के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही भी की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

Image

माफी के बाद भी जारी है आलोचना

शुरुआत में Vijay Shah ने अपने बयान को संदर्भ से बाहर बताया, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, “हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी ने राष्ट्रधर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर जो काम किया है, वह हमारी सगी बहन से भी ऊपर सम्मानित हैं।”

फिर भी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हस्तियों ने इस माफी को अपर्याप्त बताया और सार्वजनिक व्यक्तियों से महिलाओं, खासकर वर्दीधारी महिलाओं के प्रति सम्मानजनक भाषा अपनाने की अपील की।

राजनीतिक हलचल और सरकार पर दबाव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री शाह के बयान की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश के तहत FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, और विपक्षी दल सरकार को घेरने में जुट गए हैं।

Vijay Shah का यह विवाद उनके राजनीतिक भविष्य के लिए चिंता का विषय बन चुका है। FIR के बाद और सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले उनकी माफी एक प्रयास है विवाद को कम करने का, लेकिन यह देखना होगा कि आगे की कार्रवाई क्या होती है और राजनीतिक समीकरण कैसे बदलते हैं।

क्या है ‘Road of Sindoor’? जिसके चलते भारत पाकिस्तान को दिया करारा जवाब 

Tags: Vijay Shah
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Vijay Shah

Vijay Shah की घिनौनी टिप्पणी: कर्नल सोफिया को कहा ‘पाकिस्तानी आतंकियों की बहन’

by Mayank Yadav
May 13, 2025

Vijay Shah On Colonel Sofia Qureshi: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया...

Next Post
UP Cabinet

यूपी में शिक्षामित्रों की बढ़ेगी सैलरी! योगी कैबिनेट की बैठक में लग सकती है 12 अहम प्रस्तावों पर मुहर

UPPSC

UPPSC 2025: अब हर बार नहीं करना होगा आवेदन, लागू हुई OTR प्रणाली, जानिए इसके फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist