Site icon News1India

वक्फ बोर्ड पर हुई JPC बैठक में भिड़ गए सांसद, कल्याण बनर्जी को चोट लगने पर आए चार टांके

Kalyan Banerjee

Kalyan Banerjee : वक्फ बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच विवाद हो गया। ​इस झड़प में कल्याण बनर्जी घायल हो गए हैं।​ JPC की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी बहस के दौरान कल्याण बनर्जी ने पानी की कांच की बोतल तोड़ दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके परिणामस्वरूप उन्हें हाथ में चार टांके लगाने पड़े।

क्या था बहस का कारण ?

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई रिटायर्ड जज, वरिष्ठ अधिवक्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित थे। इसी दौरान अचानक कल्याण बनर्जी बोलने लगे, जबकि वह इससे पहले भी बैठक में कई बार बोल चुके थे। जब वह बीच में बोलने लगे, तो अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर आपत्ति उठाई।

सूत्रों का कहना है कि जब अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति व्यक्त की, तो कल्याण बनर्जी ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके परिणामस्वरूप दोनों नेताओं के बीच अभद्र भाषा का आदान-प्रदान हुआ, और ​गुस्से में आकर कल्याण बनर्जी ने कांच की बोतल उठाकर मेज पर पटक दी, जिससे वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : मेरठ में अवैध कसीनो का पर्दाफाश.. Hotel Harmony Inn में पुलिस की छापेमारी, 21 रईसजादों समेत 6 युवतियां गिरफ्तार

पहले भी हुआ था हंगामा

​वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक में लगातार हंगामा देखने को मिला है।​ पिछले हफ्ते भी इस मुद्दे पर काफी विवाद हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप विपक्षी सांसदों ने बैठक से वॉकआउट किया। जानकारी के अनुसार, विपक्षी सांसदों ने भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। विपक्षी सांसदों का कहना है कि इस दौरान समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बीजेपी सांसदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर, भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि अभद्र भाषा का प्रयोग विपक्षी सांसदों की तरफ से किया गया।

Exit mobile version