शारदा सिन्हा को खोने के बाद क्या भारत खो देगा एक और रतन, जानें कौन है वो पद्मश्री

पद्मश्री मुकुंद नायक नागपुरी के प्रसिद्ध कलाकार हैं. वे नागपुरी नृत्य व गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हें 2017 में पद्मश्री और 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्होंने नागपुरी नृत्य "झूमर"को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है.

Mukund Nayak

Delhi News: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। अभी 5 नवंबर को भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। शारदा कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। इस बीच दिग्गज कलाकार Padmashree Mukund Nayak की भी तबीयत ज्यादा खराब बताई जा रही है। वो दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

पद्मश्री मुकुंद नायक नागपुरी के प्रसिद्ध कलाकार हैं। वे नागपुरी नृत्य व गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें 2017 में पद्मश्री और 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नागपुरी नृत्य “झूमर”को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

अचानक तबियत हुई खराब

जानकारी के मुताबिक, मुकुंद नायक (Mukund Nayak) को लेकर ये खबर आ रही है कि उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। उनके पुत्र नंदलाल नायक ने जानकारी दी कि पहले उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए उनमें हरकत नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुंकुद की हेल्थ के बारे में सूचना मिलने के बाद उनके चाहने वालों को चिंता हो गई है।

यह भी पढ़े: छोटे पर्दे का ऐसा सितारा जो चमकने से पहले ही छुप गया, जानें किसने हारी जिंदगी की जंग

अब कैसा है उनका हाल

मुकुंद नायक (Mukund Nayak) के बेटे नंदलाल नायक ने बताया कि उनके पिता का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे ने बताया है कि उनकी एक सर्जरी हो चुकी है जो सफल रही इसी लिये अब पहले से तबीयत में भी सुधार है। वो पहले से ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं जिससे उनकी स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके चाहने वाले भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भी जताई चिंता

मुंकुंद नायक की हेल्थ के बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की और हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया ।वहीं संगीत नाट्य अकादमी के राजीव दास सहित कई लोग पद्मश्री मुकुंद नायक की तबीयत के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

Exit mobile version