Monday, January 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mumbai Boat Accident : 13 की मौत, 2 लापता, मुंबई से सामने आई बोट हादसे में घायलों की दिल दहला देने वाली कहानी

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव जा रही नीलकमल नामक नौका को शाम 3:55 बजे भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप नौका पलट गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोग चीखते-चिल्लाते नजर आए। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए एयरक्राफ्ट और चार हेलिकॉप्टरों की सहायता ली।

Gulshan by Gulshan
December 19, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Mumbai Boat Accident
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

August 26, 2025
Maharashtra News

मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

June 16, 2025

Mumbai Boat Accident : मुंबई में बुधवार शाम गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफेंटा के बीच चलने वाली एक फेरी को भारतीय नौसेना की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 115 लोगों को बचाया गया है। दो लोग अभी भी लापता हैं और दो की हालत गंभीर है।

गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव जा रही नीलकमल नाम की नौका को शाम 3:55 बजे नौसेना की स्पीड बोट ने टक्कर मारी, जिससे यह नौका पलट गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए एयरक्राफ्ट और चार हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया।

इस बीच, नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई हार्बर में भारतीय नौसेना की स्पीड बोट का इंजन ट्रायल चल रहा था, तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण चालक का बोट पर से नियंत्रण छूट गया और यह हादसा हुआ।

लोगों ने बयां की अपनी आंखों देखी

अन्य नाविकों ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी भयानक घटना नहीं देखी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पायलट बोट के चालक आरिफ ने कहा कि जब हम वहां पहुंचे, तो स्थिति बहुत ही भयानक थी और अफरा-तफरी मची हुई थी। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और कुछ रो रहे थे। हमने महिलाओं और बच्चों की मदद की।

एक अन्य टूरिस्ट बोट के चालक इकबाल ने बताया कि जब नीलकमल बोट एलिफेंटा केव के लिए निकली, तो 25 से 30 मिनट बाद मुझे लगा कि उस नाव का एक्सीडेंट हो गया है। हम सबसे पहले वहां पहुंचे। नाव पलट गई थी और पानी में लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे।

यह भी पढ़ें : सफदरजंग एनक्लेव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग पति-पत्नी की जलकर मौत

नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे

सूत्रों के अनुसार, जिस नाव ने पलटी खाई, उसमें 80 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें अधिक लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। नौसेना ने कहा कि तटरक्षक बल और मरीन पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

इस ऑपरेशन में नौसेना के चार हेलिकॉप्टर, 11 जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन मरीन पुलिस बोट शामिल थे।उन्होंने बताया कि लोगों को बचाकर पास के अस्पतालों में भेजा गया। इस हादसे में बाल-बाल बचे 22 वर्षीय नाथूराम चौधरी की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

स्पीड बोट के चालक का स्टंट करने का शक

राजस्थान के जालौर के श्रवण कुमार ने इस हादसे का वीडियो बनाया है। श्रवण ने कहा कि नेवी की स्पीड बोट स्टंट कर रही थी। हमें यह देखकर संदेह हुआ, इसलिए हमने वीडियो बनाना शुरू किया। कुछ ही क्षणों में बोट ने हमारी फेरी को टक्कर मार दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : देशभर में शीतलहर का कहर पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में ठिठुरन, यूपी में कोहरे का…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पुलिस ने इस मामले में नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106(1), 125(a)(b), 282, 324(3)(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: Mumbai Boat AccidentMumbai News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

Lalbaugcha Raja: मुंबई की आस्था का प्रतीक, 92वें गणेशोत्सव की हुई भव्य शुरुआत,डाक विभाग ने जारी किया खास पोस्टकार्ड

by SYED BUSHRA
August 26, 2025

Lalbaugcha Raja: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंडलों में से एक लालबागचा राजा ने इस साल अपने...

Maharashtra News

मुंबई के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

by Gulshan
June 16, 2025

Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दो प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल...

mumbra local train accident passengers fall from overcrowded train in mumbai

Mumbai News : रेलवे ट्रैक पर बुझ गए 5 घरों के चिराग मुंबई लोकल ट्रेन हादसा या लापरवाही, ज़िम्मेदार कौन

by SYED BUSHRA
June 9, 2025

Mumbra Local Train Accident: सोमवार को मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बेहद दिल दहला देने वाला दुखद हादसा हुआ।...

Mumbai News

मुंबई में फर्जी पहचान के सहारे रह रहे 60 बांग्लादेशियों की खुली पोल, जानकारी खंगालने में जुटी पुलिस…

by Gulshan
May 3, 2025

Mumbai News : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद देशभर में अवैध रूप से रह रहे...

saif ali khan knife attack investigation security

Saif Ali Khan पर हमले का अपडेट, मुंबई पुलिस की जांच ,हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

by SYED BUSHRA
January 16, 2025

Saif Ali Khan knife attack : मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर हुई एक गंभीर घटना...

Next Post
Meerut Fake Hair Growth Case

300 का तेल बेचकर गंजों को बना रहे थे टार्गेट, भारी भीड़ के सामने मेरठ से तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Lucknow News

2 घंटे तक लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में बेहोश पड़ा रहा कार्यकर्ता, मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने खोले सनसनीखेज राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version