Saturday, November 21, 2026 11:32 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Zepto स्टोर का लाइसेंस मुंबई FDA ने किया रद्द, फफूंद लगे खाने और एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल…

Zepto स्टोर का लाइसेंस मुंबई FDA ने किया रद्द, फफूंद लगे खाने और एक्सपायरी प्रोडक्ट पर बवाल…

खाद्य पदार्थों में खामियां पाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने धारावी स्थित ज़ेप्टो (Zepto) का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस बात की पुष्टि स्वयं एफडीए द्वारा की गई है।

by Gulshan
02/06/2025
Zepto Store

Zepto Store : मुंबई के धारावी इलाके में स्थित ज़ेप्टो (Zepto) के डार्क स्टोर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की छापेमारी के बाद, खाद्य सुरक्षा में गंभीर खामियों के चलते कंपनी का फूड लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि खुद एफडीए द्वारा की गई है।

एफडीए के मुताबिक, किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Zepto) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कदम महाराष्ट्र राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री योगेश कदम के निर्देश पर उठाया गया। जांच का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बोडके ने संयुक्त आयुक्त (खाद्य) मंगेश माने के मार्गदर्शन में किया।

निरीक्षण में पाई गई गंभीर खामियां

  • कुछ खाद्य उत्पादों पर फफूंद जमा पाया गया।

  • कई सामान स्थिर या गंदे पानी के निकट रखे गए थे, जो खराब स्वच्छता का संकेत है।

  • कोल्ड स्टोरेज का तापमान तय मानकों के अनुरूप नहीं था।

  • खाद्य पदार्थों का बेतरतीब भंडारण, जिनमें से कुछ गीले और गंदे फर्श पर सीधे रखे गए थे।

  • एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों को ताजे स्टॉक से अलग करके नहीं रखा गया था।

इन सभी उल्लंघनों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए, सहायक आयुक्त (खाद्य) अनुपमा बालासाहेब पाटिल ने धारा 32(3) के तहत कंपनी का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश जारी किया। यह निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक प्रतिष्ठान पूरी तरह से नियामकीय मापदंडों का पालन नहीं कर लेता और सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त नहीं कर लेता।

RELATED NEWS

No Content Available

ज़ेप्टो का बयान

लाइसेंस निलंबन पर ज़ेप्टो की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आंतरिक समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। ज़ेप्टो का दावा है कि वे एफडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पहचानी गई खामियों को जल्द सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज़ेप्टो ने यह भी स्पष्ट किया कि वे उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम और सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए अपनी संचालन प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। कंपनी जल्द से जल्द नियामक आवश्यकताओं का पालन कर संचालन फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल…

अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई

एफडीए की कार्रवाई सिर्फ धारावी तक सीमित नहीं रही। ग्रेटर मुंबई ज़ोन-8 के अंतर्गत एफडीए की टीम ने घाटकोपर (पश्चिम) स्थित “खुशी ट्रेडिंग” नामक प्रतिष्ठान पर भी औचक निरीक्षण किया। यह प्रतिष्ठान बिना वैध FSSAI लाइसेंस के संचालित हो रहा था और इसकी हालत अत्यंत खराब पाई गई। यह खाद्य सुरक्षा मानकों के सख्त उल्लंघन का मामला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त राजेश नार्वेकर (आईएएस) के नेतृत्व में एफडीए ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी खाद्य व्यवसायों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sikkim Landslide

Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत.. छह लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

आस्था या अंधविश्वास; MP में अस्पताल के बजाय लोग जा रहे इस मंदिर में, हर बीमारी से राहत दिला रहे बजरंगबली

आस्था या अंधविश्वास; MP में अस्पताल के बजाय लोग जा रहे इस मंदिर में, हर बीमारी से राहत दिला रहे बजरंगबली

स्मृति ईरानी की होगी छोटे पर्दे पर वापसी; एक एपिसोड के लिए चार्ज कर रहीं इतनी मोटी रक़म

स्मृति ईरानी की होगी छोटे पर्दे पर वापसी; एक एपिसोड के लिए चार्ज कर रहीं इतनी मोटी रक़म

POPULAR POST

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026

LATEST

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India