Site icon News1India

Market Update: Myntra और Flipkart ने दिया कस्टमर्स को बड़ा झटका,ऑर्डर कैंसिल करने पर देना होगा इतना चार्ज

Market Update: ऑनलाइन शॉपिंग के दीवानों के लिए एक नई खबर है। Myntra और Flipkart जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अब ऑर्डर कैंसिल करने पर चार्ज लगाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फैसला ग्राहकों के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है, क्योंकि अब बिना सोचे-समझे ऑर्डर करना महंगा पड़ सकता है।

 

क्या है नई पॉलिसी

अब तक फ्लिपकार्ट और मिंत्रा ऑर्डर कैंसिल करने पर कोई चार्ज नहीं लगाते थे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह जल्द ही यह नियम बदलने वाला है। अगर ग्राहक ने ऑर्डर कैंसिल किया, तो उसे कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। यह चार्ज प्रोडक्ट की कीमत के आधार पर तय होगा।

चार्ज कब और क्यों लगेगा

फ्लिपकार्ट के एक इंटरनल मैसेज में बताया गया है कि यह पॉलिसी उन नुकसानों की भरपाई के लिए लाई जा रही है, जो सेलर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को ऑर्डर कैंसिल होने पर झेलने पड़ते हैं। हालांकि, ग्राहक को केवल एक निश्चित अवधि के बाद ऑर्डर कैंसिल करने पर ही चार्ज देना होगा।

कितना होगा चार्ज?

फिलहाल, रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लिपकार्ट और मिंत्रा ऑर्डर कैंसिल करने पर 20 रुपये का चार्ज लगाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, यह चार्ज हर प्रोडक्ट और स्थिति के हिसाब से बदल सकता है। कुछ समय पहले, इन प्लेटफॉर्म्स ने ऑर्डर रिटर्न के लिए प्लास्टिक टैग सिस्टम भी लागू किया था, जिससे बिना टैग वाले प्रोडक्ट को रिटर्न करना नामुमकिन हो गया है।

पॉलिसी क्यों जरूरी है?

कंपनियों का कहना है कि इस फैसले से उनके सेलर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को काफी राहत मिलेगी। जब ग्राहक ऑर्डर कैंसिल करते हैं, तो उन्हें लॉजिस्टिक्स और अन्य प्रक्रियाओं से नुकसान होता है। इस नई पॉलिसी के जरिए कंपनियां इन नुकसानों को कम करने का प्रयास कर रही हैं।

Myntra और Flipkart का रुख

फिलहाल, फ्लिपकार्ट ने इस पॉलिसी के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Myntra की ओर से भी इस विषय पर चुप्पी है। हालांकि, यह साफ है कि यह पॉलिसी दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बता दें कि Myntra फ्लिपकार्ट का ही हिस्सा है और यह पॉलिसी दोनों पर लागू होगी।

 

Exit mobile version