Site icon News1India

NCC Event: NCC पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेट्स को किया संबोधित कहा- भव्य भारत का हो रहा है निर्माण, बदलाव के पीछे बेटियों का हाथ

PM Modi At NCC Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी कैडेट को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कैडेट को संबोधित करते हुये कहा कि आज महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपात राय की जयंती है. आज ही फील्ड मार्शल करियप्पा की भी जयंती है. मैं देश के इन दोनों महान सपूतों को आदर पूर्वक प्रणाम करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. मैं करियप्पा ग्राउंड पर भारत की युवाशक्ति को देख रहा हूं. जो 2047 में भारत के सौ साल पूरे होने पर के भव्य भारत का निर्माण करेगा और इस भारत में देश की बेटियों का बड़ा योगदान रहेगा. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भी एनसीसी का सक्रिय कैडेट रह चुका हूं। 

वह राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की टुकड़ियों के मार्च पास्ट का निरीक्षण कर रहे हैं. निरिक्षण से पूर्व प्रधानमंत्री को एनसीसी कैडेट्स द्वारा करियप्पा ग्राउंड में गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद अभी एनसीसी टुकड़ियों के मार्च पास्ट की समीक्षा कर रहे हैं।

इस NCC कैंप में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 500 सहायक स्टाफ और 380 गर्ल्स कैडेट सहित कुल 1000 कैडेट्स ने भाग लिया है. एनसीसी कैडेट ग्राउंड पर अपनी सैन्य कार्रवाई के कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं.इससे पहले पिछले साल 2021 को भी इसी दिन पीएम ने एनसीसी से जुड़े एक अन्य मौके पर कैडेट्स को सम्मानित किया था. दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने एनसीसी की परेड के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को संबोधित भी किया था।

Exit mobile version