Monday, January 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

CJI Shoe Incident: लोक गायिका का जूता फेंकने और दलित मुद्दों पर तीखा कटाक्ष,किसको कहा “ये सब कायर और धूर्त हैं”

नेहा सिंह राठौर ने राकेश किशोर द्वारा CJI पर जूता फेंकने की घटना और दलित मुद्दों पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट में जाति-धर्म और सामाजिक असमानता पर तीखा कटाक्ष किया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 13, 2025
in राष्ट्रीय
Neha Singh Rathore
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Neha Singh Rathore Criticizes CJI Shoe Incident: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में ट्विटर पर राकेश किशोर द्वारा सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंकने की घटना पर तीखा कटाक्ष किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि राकेश किशोर ने अपने बयान में कहा कि,

“90 के दशक में मेरी पत्नी मुरादाबाद में प्रोफेसर थीं। उस समय इलाके में मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा थी। शाम के बाद महिलाएं घर से बाहर नहीं जा सकती थीं। माहौल ऐसा था कि अगर किसी मुस्लिम व्यक्ति की बकरी से मेरी स्कूटर छू भी जाती थी, तो मुझे पीटा जाता और मेरी पत्नी को उठाकर ले जाया जाता। वहां यह अक्सर होता था।”

RELATED POSTS

Neha Singh Rathore

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से बचाया।

January 7, 2026
Neha Singh Rathore

यूपी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी नेहा राठौर: 4 घंटे थाने में काटा समय, फिर भी नहीं झुकी ‘का बा’ फेम गायिका!

January 4, 2026

इस पर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट किया,
“जब उसकी पत्नी को उठाकर ले जाया जाता था तब उसने जूता नहीं फेंका, लेकिन CJI पर जूता फेंक दिया। बिल्कुल वैसे ही जैसे नाथूराम गोडसे ने कभी अंग्रेजों पर गोली नहीं चलाई, लेकिन एक बूढ़े महात्मा को तीन गोलियां मार दीं। ये सब कायर और धूर्त हैं।”

दलित मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

नेहा सिंह राठौर ने इस घटना के अलावा दलित समाज से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,
“हरियाणा में IPS की आत्महत्या, दिल्ली में CJI पर जूता फेंकना और यूपी की रायबरेली में दलित व्यक्ति की मॉबलिंचिंग। केंद्र समेत इन जगहों पर भाजपा की सरकार है और सारे पीड़ित दलित समाज से जुड़े हैं। क्या समझ रहे हैं या हर बात बोलकर बतानी होगी? देख रहे हो बिहार वालों?”

नेहा सिंह राठौर की यह टिप्पणी सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर उनकी स्पष्ट और बेबाक राय को दर्शाती है। वह लगातार उन घटनाओं पर आवाज़ उठाती रही हैं, जो समाज में अन्याय और असमानता को उजागर करती हैं।

जूता फेंकने की घटना पर पूर्व प्रतिक्रिया

6 अक्टूबर को जब राकेश किशोर ने सीजेआई पर जूता फेंका, तब भी नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट किया था। उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं।

पहली में लिखा,
“सीजेआई बीआर गवई पर फेंका गया जूता। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुई घटना।”

दूसरी तस्वीर में लिखा था,
“धर्म नहीं, जाति देखी।”

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा,
“मोदी कल का भारत।”

इस ट्वीट से नेहा सिंह राठौर ने यह संदेश दिया कि केवल जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता ही नहीं, बल्कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में भी कुछ घटनाओं पर सवाल उठाना जरूरी है।

Tags: Neha Singh Rathore
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Neha Singh Rathore

लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से बचाया।

by Mayank Yadav
January 7, 2026

Neha Singh Rathore Supreme Court Arrest Stay: लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी...

Neha Singh Rathore

यूपी पुलिस के चक्रव्यूह में फंसी नेहा राठौर: 4 घंटे थाने में काटा समय, फिर भी नहीं झुकी ‘का बा’ फेम गायिका!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Neha Singh Rathore News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई...

Neha Singh Rathore

Neha Singh Rathore का बड़ा धमाका: रामभद्राचार्य और कुलदीप सेंगर पर बरसीं यूपी की शेरनी!

by Mayank Yadav
December 28, 2025

Neha Singh Rathore News: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने हाल ही में दो प्रमुख मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया...

Neha Singh Rathore

‘साहेब छोड़ दो न बेटी, बहुओं को धमकाना’: हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर नेहा सिंह राठौर का नया गीत वाला तंज

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Neha Singh Rathore anticipatory bail rejected: उत्तर प्रदेश की भोजपुरी गायिका और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की कानूनी मुश्किलें...

Neha Singh Rathore

सुप्रीम कोर्ट से नेहा सिंह राठौर को बड़ा झटका! विवादित पोस्ट पर FIR रहेगी जारी

by Gulshan
October 13, 2025

Neha Singh Rathore :  सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ...

Next Post
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : अरिजीत सिंह से अपने झगड़े पर सलमान खान ने तोड़ी, जानें क्या था वो मामला ?

KBC Contestant Ishit Behavior

KBC Contestant Crosses Limits:कौन बनेगा करोड़पति में किस कंटेस्टेंट ने हॉटसीट पर बदतमीजी की हद पार की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist