North India Winter: 37 साल बाद दिल्ली में पारा 5°C से नीचे, यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में 37 साल बाद पारा 5°C से नीचे पहुंचा। यूपी के अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Winter

The wrath of winter in North India: उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। दिल्ली में 37 साल बाद दिसंबर की शुरुआत में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया। उत्तर प्रदेश में अयोध्या सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है।

यूपी में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। बुलंदशहर और बरेली जैसे जिलों में भी पारा 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट (Winter) जारी किया है। देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

दिल्ली में 37 साल बाद ऐसा ठंडा दिसंबर

दिल्ली में इस सर्दी (Winter) का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राजधानी में येलो अलर्ट भी लागू किया गया है।

हिमाचल और कश्मीर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति का ताबो गांव शून्य से 12.7 डिग्री नीचे चला गया। कश्मीर घाटी में भी तापमान माइनस में है। श्रीनगर और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे दर्ज हुआ।

बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। यूपी में मुजफ्फरनगर, मेरठ, और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में 11-12 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल जैसे तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। ठंड और बारिश के इस दोहरे प्रकोप ने देशभर में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

यहां पढ़ें: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से सहमे लोग, जानिए कैसा रहेगा 2025 और इन 6 राशियों पर क्या पड़ने जा रहा असर
Exit mobile version