Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से सहमे लोग, जानिए कैसा रहेगा 2025 और इन 6 राशियों पर क्या पड़ने जा रहा असर

Nostradamus Prediction 2025: साल 2025 को लेकर नास्त्रेदमसके की बड़ी भविष्यवाणी, इन राशि वाले जातकों के बहुरेंगे दिन, वार पर लगेगी ब्रेक, नया फ्रंट खुलने के आसार।

Digital Desk by Digital Desk
December 12, 2024
in Latest News, TOP NEWS, धर्म, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।Nostradamus Prediction 2025 News   दिसंबर 2024 का महिना चल रहा है। ये साल जाने वाला है और 2025 आने वाला है। जिसको लेकर पूरे वर्ल्ड में खुशी का माहौल है। लोग नववर्ष की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन उससे पहले हर वर्ष की तरह पिटारे से नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वाला ’जिन्न’ एक बार फिर बाहर आ गया है। जिसको पढ़कर लोग सहम गए हैं तो कुछ के चेहरों में मुस्कान भी है। वहीं नास्त्रेदमसके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन और 9/11 हमले समेत प्राकृतिक आपदाओं, क्रांतियों, युद्धों और हमलों जैसी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो आगे चलकर सच साबित हुई।

पूर्वानुमानों को गंभीरता से लेते हैं लोग

नास्त्रेदमसके 6वीं शताब्दी के एक फ्रांसीसी चिकित्सक, ज्योतिषी और भविष्य दृष्टा माने जाते हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि उनकी अधिकतर भविष्यवाणियां सच हुई। इसी के कारण लोग अब उनके पूर्वानुमानों को गंभीरता से लेते हैं। अब वर्ष 2025 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि अगला साल एक समृद्ध वर्ष होगा और इस दौरान कई राशियों के करोड़पति बनने की संभावना है। इसके अलावा नास्त्रेदमसके ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में चल रहे वार में विराम लग जाएगा। साथ ही युद्ध के नए फ्रंट भी खुलेंगे। कोराना की तरह ही घातक बीमारी भी दस्तक दे सकती है।

RELATED POSTS

rashi

Aaj Ka rashifal आपके लिए कैसा रहेगा? कौनसी राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क?

September 17, 2024

Horoscope 2022: आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

June 10, 2022

जानें मेष राशि के बारे में

फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में राशियों का भी जिक्र है। नास्त्रेदमसके के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए अगला साल बहुत फायदेमंद रहने वाला है। उनकी पैसों से जुड़ी तंगी दूर होगी और धनलाभ हासिल करेंगे। उन इच्छाएं एक-एक करके पूरी होने लगेंगी। इस राशि के जातक जो भी काम शुरू करेंगे. उसमें उन्हें सफलता मिलती चली जाएगी। ऐसे में इस राशि के लोग करोड़पति बन सकते हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि नास्त्रेदमसके की भविष्यवाणी मेष राशि के लिए लाभदायक होने वाली है।

वृषभ राशि वाले लोग जानें

नास्त्रेदमसके ने वृषभ राशि के लोगों के लिए भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमसके के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को स्वभाव से स्थिरता और सुंदरता आकर्षित करती है। आप वर्ष 2025 में समझदारी के साथ निवेश करेंगे, जिससे भारी मुनाफा होगा। अपनी दृढ़ता और व्यावहारिक दृष्टिकोण की वजह से आप दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। नए साल में आपके अमीर बन जाने की पूरी संभावना है। नास्त्रेदमसके की ये भविष्यवाणी वृषभ राशि के लिए वरदान बनने वाली है। जबकि 2024 में इस राशि के जातक संघर्ष करते दिखे।

मकर राशि के लोगों का ऐसे रहेगा 2025

नास्त्रेदमसके ने मकर राशि के जातक के बारे में भी जानकारी दी है। नास्त्रेदमसके के अनुसार इस राशि के लोग मेहनती और व्यवस्थित तरीके से काम करने वाले माने जाते हैं। अगले साल आपकी कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में रहेंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में फायदा होगा। आपके हरफनमौला प्रदर्शन और अच्छे व्यवहार की वजह से बॉस आपसे खुश रहेंगे। वे आपको बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। नास्त्रेदमसके के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए विदेश में भी नौकरी के मार्ग खुल सकते हैं। सरकारी नौकरी पेशा वाले लोगों का प्रामोशन हो सकता है।

जानें सिंह राशि के लोगों को क्या मिलेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कुछ इस प्रकार है। नास्त्रेदमसके अनुसार, सिंह राशि के लोग 2025 में मंगल के समर्थन से वित्तीय लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं। अपने रचनात्मक विचारों के साथ आप अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपका विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है। जिन युवक-युवतियों की शादी नहीं हुई, उनके विवाह के योग हैं। 2025 में युवकों के सिर सेहरा बंध सकता है।

वृश्चिक राशि के लोग जानें

नास्त्रेदमसके के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग स्वाभाविक रूप से साधन संपन्न और रणनीतिकार माने जाते हैं। अपनी मेहनत और क्षमता की वजह से आप बाधाओं को पार करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले जाएंगे। कोर्ट में चल रहे मुकदमे आपके फेवर में आएंगे। आप कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं, जिससे आप भारी मुनाफा कमाएंगे और कइयों को रोजगार देंगे। इस राशि के लोगों के लिए 2025 नए आयाम गढ़ेगा। आप नए रोजगार डाल सकते हैं। रोजगार चलेगा और तिजोरी भरेगा।

कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का 2025

कन्या राशि वाले लोगसमझदारी का परिचय देते हुए अलग-अलग स्रोतों में पैसा निवेश करेंगे, जिससे आपको काफी लाभ होगा। खर्च के मुकाबले आपकी आय कई गुणा बढ़ जाएगी, जिससे आप फायदा उठा सकेंगे। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं। जॉब चेंज करने की सोच रहे जातकों को नई कंपनी से ऑफर लेटर आ सकता है। नास्त्रेदमसके की भविष्यवाणी कन्या राशि वाले के लिए 2025 के लिए वरदान साबित होने वाली है।

1555 में लिखी थी एक किताब

दरअसल, नास्त्रेदमस ने साल 1555 में एक किताब लिखी थी। इसी किताब में सभी भविष्यवाणियां लिखी हुई हैं। किताब पर शोध करने वाले लोगों ने 2025 से जुड़े कुछ संकेत दुनिया के सामने रखे हैं। इसमें एस्टरॉइड के धरती से टकराने से लेकर यूके में किसी नई महामारी के पनपने तक का जिक्र है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, लंबे समय से चल रही एक युद्ध का 2025 में अंत हो सकता है। इसका संबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जोड़ा जा रहा है।

दोनों तरफ की सेना थक जाएंगी

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है, लंबे समय से चल रहे युद्ध से दोनों तरफ की सेना थक जाएंगी। उनके पास सेना को देने के लिए पैसे भी नहीं बचेंगे। वहीं एक और भविष्यवाणी में फ्रांस और तुर्कीए के बीच विवाद के संकेत मिलते हैं। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 की शुरुआत इंग्लैंड में किसी भीषण युद्ध या प्लेग जैसी किसी खतरनाक महामारी से होगी। नास्त्रेदमस ने इसे दुश्मनों से भी खतरनाक बताया है। 2019 के लिए भी नास्त्रेदमस ने ऐसी ही भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद दुनिया ने कोविड-19 का सामना किया था।

ब्राजील में पहाड़ आग उगलेंगे।

नास्त्रेदमस ने यह भी लिखा है कि दुनिया का बागीचा कहे जाने वाले ब्राजील में पहाड़ आग उगलेंगे। लोग सल्फर का जहीराल पानी पीने को मजबूर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि यह भविष्यवाणी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पड़ने वाले देश ब्राजील के लिए की गई है। हालांकि नास्त्रेदमस की ऐसी कई भविष्यवाणियां हैं, जो बिल्कुल झूठ निकली हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि नास्त्रेदमस ने अपनी पत्नी और बच्चों को बीमारी के कारण खो दिया था। ऐसे में उन्होंने इस तरह की विनाश वाली भविष्यवाणियां कर सांत्वना पाने की कोशिश की थी।

Tags: NostradamusNostradamus's predictionsyear 2025zodiac Sign
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

rashi

Aaj Ka rashifal आपके लिए कैसा रहेगा? कौनसी राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क?

by Kirtika Tyagi
September 17, 2024

Aaj Ka Rashifal : 17 सितंबर के दिन ज्योतिषीय दृष्टि से सभी राशियों के लिए विशेष प्रभावशाली साबित हो सकता...

Horoscope 2022: आज चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

by Web Desk
June 10, 2022

Horoscope Rashifal 10 June 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का...

आज से ‘शनि’ चलेंगे उलटी चाल, इन राशियों में होगा बड़ा बदलाव, पड़ेगा अच्छा और बुरा असर  

by Web Desk
June 5, 2022

Shani Vakra 2022: कर्मफलदाता शनि ने 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था और अब 5 जून 2022...

Horoscope 31 May 2022: इन राशिवालों के कारोबार में रहेगी भागदौड़, देखें अपना अशिफल  

by Web Desk
May 31, 2022

Horoscope Rashifal 31 May 2022 : आज के हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से  राशिफल का आकंलन...

Next Post
बृहस्पति देव ने यहां पर की थी शिव की धराधना, गुरुवार के दिन मंदिर की 24 परिक्रमा करने घर पर आती है ‘मनी’

बृहस्पति देव ने यहां पर की थी शिव की धराधना, गुरुवार के दिन मंदिर की 24 परिक्रमा करने घर पर आती है ‘मनी’

Winter

North India Winter: 37 साल बाद दिल्ली में पारा 5°C से नीचे, यूपी के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version