Site icon News1India

Operation Sindoor: भारतीय सेना की कार्रवाई पर बॉलीवुड सेलेब्स की गूंज, देशभक्ति में डूबे दिखे सितारे

Operation Sindoor

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकियों के बंकर और ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में अब तक 17 आतंकवादियों के मारे जाने और 60 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। भारतीय सेना की इस सख्त और साहसी कार्रवाई (Operation Sindoor) पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सेना के साहस को सलाम किया है।

रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय!!! #OperationSindoor” इस संदेश के जरिए उन्होंने भारतीय सेना के समर्थन में अपनी एकजुटता जाहिर की।

मधुर भंडारकर

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा “हमारी दुआएं सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र, एक साथ खड़ा है। जय हिंद, वंदे मातरम्।” उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों द्वारा खूब सराही जा रही है।

मनोज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “22 अप्रैल: मोदी को बता देना? 07 मई: मोदी ने बता दिया।” उनका यह बयान इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ते हुए देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े: सियालकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली.. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के ये आतंकी ठिकाने तबाह

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आधी रात को एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट तौर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र नहीं किया लेकिन उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट को सेना की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर अभी तक उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया “धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे।” उनका यह पोस्ट देश की भावनाओं को मुखर रूप से व्यक्त करता है और आतंकवाद के खिलाफ जनता की नाराज़गी को दर्शाता है।

सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने भी सेना की कार्रवाई का समर्थन करते हुए तीखी भाषा में पाकिस्तान को संदेश दिया “तुमको हमने घर में घुसकर मारा है… हमने कब्र तुम्हारी खोदी है… पाकिस्तान को समझना होगा कि भारत की गद्दी पर बैठा, बाप तुम्हारा मोदी है… समझे बेटा पाकिस्तान।” उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

भारतीय सेना द्वारा की गई यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दर्शाती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न सिर्फ सैन्य स्तर पर बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक मोर्चे पर भी एक स्पष्ट संदेश है भारत अब हर हमले का जवाब देगा, वह भी पूरे दमखम के साथ।

 

Exit mobile version