Operation Sindoor : रक्षा के लिए एकजुट हुआ भारत, राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक सभी ने ऑपरेशन को कुछ इस तरह सराहा…

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव तक, तमाम बड़े नेताओं ने भारतीय सुरक्षाबलों को अपना पूर्ण समर्थन दिया और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता का स्पष्ट संदेश दिया।

Operation Sindoor

Operation Sindoor : भारतीय सेना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और उससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियंत्रण रेखा (LOC) पार कर पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इन कार्रवाइयों में आतंकियों के प्रशिक्षण केंद्र, लॉन्च पैड और बमवर्षक कैंप पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं।

आतंकियों के पांच ठिकाने हुए पूरी तरह ध्वस्त 

भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई में LOC के पार कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे खूंखार संगठनों के मुख्य अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है।

सपा नेता अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘X’ पर लिखा, “पराक्रमो विजयते!” अर्थात, केवल पराक्रम की ही वास्तविक विजय होती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा ? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने लिखा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!” पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों को नष्ट कर दिया।

इस अभियान के तहत, 6-7 मई की आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर एक के बाद एक 24 सटीक हमले किए। इन हमलों के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई, और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमलों के तुरंत बाद, पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी।

बसपा सेना प्रमुख मायावती ने क्या कहा ?

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक गर्व से भरा और प्रशंसनीय कदम है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही ये बात 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर गहरा गर्व है। हम उनके साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों और सरकार दोनों के साथ खड़ी है। हमारे लिए राष्ट्रीय हित हमेशा प्राथमिकता है।”

राष्ट्रीय लोकदल के नेता  जयंत चौदरी ने क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर लिखा, “भारत माता की जय।” वहीं, यूपी सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि यह बदलते भारत की पहचान है। उन्होंने अपनी भारतीय सेना पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के साहस की सराहना की। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “जय हिंद। जय हिंद की सेना।” इसके माध्यम से उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों की वीरता को सलाम किया।

क्या बोले बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ?

Exit mobile version