भारत में पाक जासूसों की घुसपैठ जारी! नूंह से एक और गिरफ्तार, ज्योति समेत अब तक इतने जासूस चढ़े शिकंजे में

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Jyoti Malhotra

Jyoti Malhotra : हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले से दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालिया गिरफ्तारी में तारिफ नामक युवक को पकड़ा गया है, जबकि दो दिन पहले ही राजाका गांव के रहने वाले अरमान को भी इसी तरह की गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नूंह से गिरफ्तार किया गया युवक 26 साल का है और उस पर पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का आरोप है।

भारतीय सेना की जानकारी पाक को भेजने का आरोप

नूंह पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरमान को शनिवार को दिल्ली में पकड़ा गया था। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी के संपर्क में था और भारतीय सेना तथा अन्य सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : रेसलिंग रिंग में मचा हड़कंप, खिलाड़ी ने बैग से निकाला ज़िंदा कोबरा…

सूत्रों के अनुसार, उसे केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वह व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लंबे समय से गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी नंबरों के साथ बातचीत, फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के चलते हुई 11 गिरफ्तारियां

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल जासूसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 11 लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई नाम शामिल हैं:

  1. ज्योति मल्होत्रा (हरियाणा)

  2. अरमान (नूंह, हरियाणा)

  3. तारीफ (नूंह, हरियाणा)

  4. देवेंद्र सिंह ढिल्लों (कैथल, हरियाणा)

  5. मोहम्मद मुर्तजा अली (जालंधर, पंजाब)

  6. गजाला (पंजाब)

  7. यासीन मोहम्मद (पंजाब)

  8. सुखप्रीत सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)

  9. करणबीर सिंह (गुरदासपुर, पंजाब)

  10. शहजाद (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)

  11. नोमान इलाही (कैराना, उत्तर प्रदेश)

इस अभियान से साफ है कि सुरक्षा एजेंसियां देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं और इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version