Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Maharashtra news : दो साल से सह रही थी ज़ुल्म,आख़िरकार सौतेले पिता के साथ ऐसा क्या कर दिया की लोग बोले….

पालघर में एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर हमला कर दिया, क्योंकि वह दो साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। लड़की ने चतुराई से योजना बनाकर हमला किया।पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जाँच जारी है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 27, 2025
in राष्ट्रीय
Palghar stepfather attack
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Crime news :  महाराष्ट्र के पालघर में एक 24 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता रमेश भारती पर चाकू से हमला कर दिया। उसने रमेश का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसके गले व चेहरे पर भी वार किए। लड़की का कहना है कि पिछले दो साल से वह लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था और अब वह इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकी। इस घटना के बाद लड़की का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तान सुना रही है।

लड़की के असली पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद उसकी माँ ने रमेश भारती से शादी कर ली। लेकिन कुछ समय बाद रमेश की दिलचस्पी उसकी पत्नी में कम और उसकी बेटी में ज्यादा हो गई। वह अक्सर लड़की को छूने की कोशिश करता और जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था।

RELATED POSTS

No Content Available

योजना बनाकर किया हमला

जिस दिन घटना हुई, उस दिन रमेश ने फिर से लड़की को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। लेकिन इस बार लड़की ने पहले ही सब कुछ सोच रखा था। उसने रमेश से कहा कि वे आँखों पर पट्टी बांधकर एक नया अनुभव आजमाएँ। रमेश तुरंत इस पर तैयार हो गया। जैसे ही उसने पट्टी बांधी, लड़की ने चाकू उठाकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रमेश दर्द से तड़पता हुआ किसी तरह घर से बाहर निकला, लेकिन गुस्से में भरी लड़की ने उसे सड़क पर रोककर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान वहाँ भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग यह सब देख हैरान रह गए।

लोगों के सामने बताया अपना दर्द

घटना के बाद लड़की ने वहाँ मौजूद लोगों को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ लंबे समय से गलत किया है और उसे मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। उसने कहा कि वह कई बार अपनी माँ से शिकायत कर चुकी थी, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर पाया। मौके पर खड़े कुछ लोगों ने लड़की को शांत करने की कोशिश की और उसे चाकू छोड़ने को कहा। थोड़ी देर बाद लड़की ने चाकू फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

क्या कानून से मिल पाएगा इंसाफ़

इस घटना के बाद लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की ने जो किया, वह सही था क्योंकि उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था। वहीं, कुछ का मानना है कि उसे कानून का सहारा लेना चाहिए था। फिलहाल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है और लड़की से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि कई लड़कियाँ अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं। यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और पीड़ितों को जल्द न्याय मिले।

Tags: Palghar crimestepfather attack
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ghazipur : सोशल मीडिया पर बकायेदारों के नाम की सूची वायरल, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी

Ghazipur : सोशल मीडिया पर बकायेदारों के नाम की सूची वायरल, एआरटीओ ने जारी की चेतावनी

Amit Shah

सरकार लाई OLA-Uber जैसा सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म, कैब ड्राइवर्स को मिलेगा सीधा मुनाफा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version