Site icon News1India

Atul Subhash Suicide Case:क्या 22 लाख में अलग होने के लिए तैयार थी निकिता? पंकज ज्योति ने खोले कुछ अनसुने राज़

Bihar News :  हाल ही में हुई अतुल और निकिता मामला पूरे भारत में चर्चा का विषय बना है निजी रिश्तों में उलझे अतुल सुभाष की आत्महत्या की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यह मामला न केवल एक त्रासदी है बल्कि यह व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन के बीच तालमेल की गंभीरता पर भी सवाल खड़ा करता है।

क्या है पूरा मामला

मूल रूप से यूपी के रहने वाले 34 साल के अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और सास निशा सिंघानिया पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली. यही नहीं उन्होंने फैमिली कोर्ट की जज पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. आखिरी वीडियो में अतुल जो बात कह रहे हैं, मौत के बात भी इंसाफ न मिलने पर वह अपने अस्थियों को अदालत के पास के नाले में बहा देने की आखिरी इच्छा जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने करीब डेढ़ घंटे का वीडियो और 24 पेज का खत लिखकर कहा कि और कोई उपाय नहीं बचा है. अतुल का शव उनके फ्लैट से मिला.

कौन है पंकज ज्योति

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, पंकज ज्योति, हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल विवाद में चर्चा का केंद्र बन गए। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज ज्योति ने अपने बयान में इन तीनों के बीच लेन-देन और आपसी संपर्कों का खुलासा किया। पंकज का कहना है कि उन्होंने इन व्यक्तियों के बीच एक मध्यस्थ के रूप में काम किया था, जहां व्यवसाय और निजी संबंध आपस में गहराई से जुड़े हुए थे। और उन्होंने बताया के “निकिता 22 लाख की रक़म में अलग होने पर तैयार हो गई थी।”
बयान के अनुसार, अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया एक व्यावसायिक साझेदारी में शामिल थे, लेकिन समय के साथ उनके व्यक्तिगत मतभेद सामने आने लगे। इस बीच, पंकज ने लेन-देन और बातचीत की प्रक्रिया को सुचारू बनाने की कोशिश थी पंकज ज्योति ने बताया कि उन्होंने केवल पेशेवर दायित्व निभाया था और किसी भी तरह के विवाद में उनकी सीधी भागीदारी नहीं थी। उनका कहना है कि “मैंने दोनों पक्षों के बीच पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन उनके आपसी विवादों का मुझसे कोई संबंध नहीं है।”

Exit mobile version