Site icon News1India

अब इन यात्रियों को नहीं मिलेगी तत्काल टिकट की सुविधा, जानिए क्या कहता है ये नया नियम ?

Indian Railway

Indian Railway : हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेलवे की मदद से एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे लगातार सुधार की दिशा में कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अब वेटिंग टिकट और तत्काल बुकिंग व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। अब रेलवे यात्रियों को वेटिंग टिकट की स्थिति पहले से ही पता चल सकेगी कि उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं। वहीं, अचानक यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए एक और बड़ा अपडेट है।

अक्सर देखा गया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान फर्जी आईडी और बॉट्स का इस्तेमाल कर टिकटों की कालाबाज़ारी होती है। इस पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने सख्त कदम उठाते हुए नया नियम लागू किया है। अब से केवल वही यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनके IRCTC अकाउंट आधार से वेरीफाइड होंगे। जिन यूजर्स ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, वे 1 जुलाई के बाद तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। हालांकि वे सामान्य बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन तत्काल कोटे का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें : UPI चार्ज ने दिया बड़ा झटका! ₹3,000 से ऊपर ट्रांजैक्शन पर लगेगी फीस…

कब से लागू होगा यह नियम?

रेलवे द्वारा घोषित यह नियम 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएगा। फिलहाल, बिना आधार वेरिफिकेशन के भी यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन इस तारीख के बाद यह सुविधा केवल आधार वेरीफाइड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। यदि आप भी IRCTC के ज़रिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो जल्द से जल्द अपने अकाउंट को आधार से वेरीफाई करवा लें, ताकि आगे चलकर किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version