Site icon News1India

PM Internship Scheme : आज से शुरू हो रही पीएम इंटर्नशिप स्कीम, पीएम मोदी युवाओं से करेंगे संवाद

PM Internship Scheme

PM Internship Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम इंटर्नशिप स्कीम की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास में मदद करना और उनके करियर को आगे बढ़ाना है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे। आज चुने गए युवाओं को इंटर्नशिप लेटर प्रदान किए जाएंगे, और पीएम मोदी इस अवसर पर युवाओं को संबोधित भी कर सकते हैं।

टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का मिलेगा मौका

इस स्कीम के तहत मोदी सरकार ने 1.25 लाख युवाओं को सीएसआर फंड के तहत देश और विदेश की 500 प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा है। आज युवाओं को इंटर्नशिप लेटर दिए जाएंगे, जिसके बाद उन्हें निर्धारित तिथि पर कंपनी जॉइन करनी होगी। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को एक साल तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इस योजना में नौकरी की गारंटी नहीं है, लेकिन यह उन्हें पेशेवर और स्किल्ड बनाने में मदद करेगी, जिससे उनके करियर को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें :मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज थामेंगे AAP का हाथ, बीजेपी के खिलाफ लडेंगे चुनाव…

काम के बदले मिलेगा स्टाइपेंड ?

इस योजना के तहत प्रत्येक इंटर्न को 5000 रुपये प्रति माह उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे, जिसमें 500 रुपये कंपनी और 4500 रुपये सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा, इंटर्न को एक बार 6000 रुपये की राशि भी उनके अकाउंट में भेजी जाएगी। साथ ही, इंटर्न को बीमा कवरेज भी प्रदान किया जाएगा।

किस क्षेत्र में कर सकते हैं इंटर्नशिप?

इस योजना के तहत, युवाओं को इंटर्नशिप आईटी, बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मास्युटिकल, मीडिया, रिटेल, ऑटोमोबाइल, कृषि, टेक्सटाइल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मिलेंगी।

Exit mobile version